{"_id":"5d1fa97d8ebc3e3cad42e21b","slug":"rail-budget-ghaziabad-news-gbd179632233","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे बजट में गाजियाबाद के हाथ नहीं आई कोई योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे बजट में गाजियाबाद के हाथ नहीं आई कोई योजना
विज्ञापन
बजट 2019
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के बजट में रेलवे के लिहाज से गाजियाबाद के हाथ इस बार भी खाली रहे। बजट में रेलवे स्टेशनों के उच्चीकरण की घोषणा तो की गई है, लेकिन दिल्ली से गाजियाबाद होते हुए कोई नई ट्रेन चलाने की घोषणा नहीं की गई है। पूर्व में जो सेमी हाईस्पीड ट्रेन चलाई गई, उसका भी गाजियाबाद में स्टॉपेज नहीं है।
विज्ञापन
दिल्ली से सटा गाजियाबाद जिला यूपी का प्रवेश द्वार भी कहलाता है। गाजियाबाद ही यूपी के अन्य जिलों और पूर्वोत्तर व उत्तर क्षेत्र के कई राज्यों को जोड़ता है। इस लिहाज से गाजियाबाद क्षेत्र को बजट में कुछ नई सौगात मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी। सेमी हाईस्पीड ट्रेन का गाजियाबाद से भी जोड़ने की उम्मीद थी। कई साल पहले रेलवे के बजट में गाजियाबाद को धोबीघाट आरओबी की सौगात मिली थी। इसके बाद से गाजियाबाद के हाथ कुछ नहीं आया।
विज्ञापन