फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Raids at Ekta's house stopped on the fourth day

Ghaziabad News: एकता के घर चौथे दिन थमी छापे की कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Raids at Ekta's house stopped on the fourth day
गाजियाबाद। पूर्व मंत्री आजम खां की करीबी एकता कौशिक के राजनगर सेक्टर नौ स्थित घर पर आयकर विभाग के छापे की कार्रवाई चार दिन में पूरी हो सकी। 15 अफसरों की टीम शनिवार की रात करीब आठ बजे उनके घर से वापस चली गई। छापे में नकदी, गहने और कई दस्तावेज मिले। टीम अपने साथ बैंक के लाॅकर की चाबी और खातों से संबंधित दस्तावेज ले गई है। एकता का कहना है कि चार दिन में टीम ने घर का कोना-कोना खंगाला। उधर, आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि एकता के घर से मिले दस्तावेज की पड़ताल लगभग एक महीने चलेगी। एकता ने कुछ दिन पहले ही तीन महंगी लग्जरी गाड़ियां खरीदी हैं। इसकी जानकारी के बाद ही आयकर विभाग ने उनके खाते खंगालना शुरू किया था। उनके घर आयकर टीम 80 घंटे से ज्यादा रही। इस दौरान 100 से ज्यादा सवाल किए।
विज्ञापन



आजम से करीबी नाता

एकता कौशिक का आजम खां और उनके परिवार से बेहद करीबी नाता है। वह उनके बेटे अदीब के साथ पढ़ी हैं। इसके बाद आजम के घर उनका आना-जाना हो गया। आजम उन्हें अपनी मुंहबोली बेटी कहने लगे। वह आजम से मिलने के लिए जेल में गई थीं। सोशल मीडिया पर उनके आजम और अखिलेश यादव के साथ फोटो हैं। आजम को जमानत मिलने में भी उनकी भूमिका बताई जाती है। आजम के बीमार होने पर वह उन्हें देखने अस्पताल गईं थीं। आजम की पत्नी जब अस्पताल में भर्ती थीं, तो वह वहीं रही थीं।
विज्ञापन



आजम ने कहा, एकता बेटी जैसी

एकता कौशिक के घर आयकर छापा पड़ने के बारे में सवाल पूछे जाने पर आजम खां ने कहा कि वह उनकी बेटी जैसी हैं। क्या लोग इसे मिसाल नहीं बनाएंगे। उन्होंने बताया कि जब उनकी पत्नी बीमार थीं और दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती थीं, तब एकता ने बेटी की तरह उनकी देखभाल की। अगर उनकी चार बेटियां होतीं तो भी इतनी सेवा नहीं कर पातीं, जितनी एकता ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed