{"_id":"68700fb9ae3a404a560d274c","slug":"raid-on-warehouse-making-fake-brake-shoes-operator-arrested-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-7298-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नकली ब्रेक शू बनाने वाले गोदाम पर छापा, संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नकली ब्रेक शू बनाने वाले गोदाम पर छापा, संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
लोनी। नकली कंपनी के ब्रेक शू बनाने वाली सेवाधाम महामाया कुंज कॉलोनी स्थित गोदाम पर कंपनी कर्मी और पुलिस ने छापा मारा। टीम को मौके से भारी मात्रा में ब्रेक शू मिले हैं। कंपनी कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि दिल्ली संत नगर के बुराड़ी निवासी रविंद्र सिंह ने बताया कि वह एएसके ऑटोमोटिव लिमिटेड कंपनी करोल बाग के अधिकृत एजेंट है। कंपनी ने उन्हें नकली ब्रेकशू बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अधिकृत कर रखा है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले लोनी बार्डर थानाक्षेत्र स्थित सेवा धाम मंदिर के पास कंपनी के नाम से नकली ब्रेक शू बनाए जाने और उन्हें कम दामों पर बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। पुलिस उनके साथ उन्होंने गोदाम में छापा मारा। मौके पर कंपनी के नाम से बना गए नकली ब्रेक शू बरामद हुए। पुलिस ने मौके से फैक्टरी मालिक शाहदरा निवासी मनोज शर्मा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने भाई अमित शर्मा के साथ मिलकर ब्रेक शू बनाकर सस्ते दामों में बेचता था। पुलिस को मौके से 762 ब्रेक शू और उन्हें बनाने का सामान व उपकरण बरामद किया।