फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Raid on illegal hookah bar; four police personnel, including two outpost in-charges, suspended

Ghaziabad News: अवैध हुक्का बार पर छापामारी, दो चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Raid on illegal hookah bar; four police personnel, including two outpost in-charges, suspended
कौशांबी ​स्थित अवैध हुक्का बार में छापा मारते डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल व थाना प्रभारी। स्रोत पु
साहिबाबाद। थाना कौशांबी और साहिबाबाद क्षेत्र में देर रात तक संचालित 10 हुक्का बार में शनिवार देर रात दो बजे छापामारी की गई। इसमें से दो बार में हुक्का परोसा जा रहा था, जिनपर सील की कार्रवाई करने के लिए आबकारी विभाग को पत्र लिख दिया गया है। वहीं, क्षेत्र में लापरवाही बरतने वाले दो चौकी प्रभारियों समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। पुलिस ने छापामारी के बाद बार के दो मैनेजर समेत चार को गिरफ्तार किया। जबकि दोनों संचालक फरार हैं।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया कि हुक्का परोसने और देर रात तक खुलने की लगातार सोशल मीडिया पर आ रही शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद शनिवार को देर रात उन्होंने दस स्थानों पर छापामारी की गई। इस दौरान बिना अनुमति के 12 बजे के बाद कौशांबी के एंजल मॉल में संचालित द पब्लिक हाउस और साहिबाबाद के श्याम पार्क चौकी क्षेत्र में संचालित याराना में अवैध हुक्का परोसा जा रहा था।
विज्ञापन

पहले वह एसीपी सूर्यबली मौर्य के साथ पब्लिक हाउस में हुक्का बार में पहुंचे, जहां फ्लेवर्ड हुक्का संचालित हो रहा था। मौके पर मौजूद मैनेजर और कर्मचारियों से पूछताछ की। अधिकारियों के पहुंचने पर कर्मचारी चुप हो गए। मौके से बार मैनेजर हर्ष चौधरी निवासी वंदना एन्क्लेव खोड़ा कॉलोनी मूल निवासी जोगीपुरा, जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार संचालक संदीप चौधरी व योगी फरार हो गए। इसके बाद डीसीपी ने याराना क्लब में छापा मारा, जहां बिना अनुमति हुक्का बार चलता मिला। क्लब में युवकों और युवतियों के लिए हुक्का बार संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से तन्मय निवासी चौपला मंदिर घंटाघर, करन निवासी ग्राम पलिया पट्टी थाना जैतीपुर जिला शाहजहांपुर हाल पता कोठी कॉलोनी छोटा कस्तूरबा और भरत सिंह निवासी ग्राम गुनैरो थाना मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल उत्तराखंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने द पब्लिक हाउस से पांच हुक्का मय चिलम, 05 हुक्का की पाइपें, 02 फ्लेवर्ड तंबाकू पाउच और साहिबाबाद स्थित याराना बार एंड रेस्टोरेंट से 12 हुक्का मय चिलम समेत प्रतिबंधित सामग्री बरामद की है।
कौशांबी व श्याम पार्क चौकी व बीट प्रभारी पर गिरी गाज
डीसीपी ऋजुल ने बताया कि चौकी से लेकर बीट सिपाही की जांच की गई। जांच में हुक्का बार संचालन में लापरवाही और संदिग्ध भूमिका पाए जाने पर श्याम पार्क चौकी प्रभारी सुमित उपाध्याय और बीट प्रभारी सुनील कुमार, कौशांबी चौकी प्रभारी योगेश कुमार सिरोही और बीट प्रभारी अरविंद कुमार को सस्पेंड कर दिया है। इन सभी पुलिसकर्मियों की जांच की जाएगी।


हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने 29 सितंबर 2026 को हुक्का बार चलाने की अनुमति संबंधी याचिकाएं खारिज कर दी थीं। अदालत के आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर ग्राहकों को हुक्का नहीं दिया जा सकता। हुक्का बार चलाना सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 के तहत प्रतिबंधित है। कौशांबी क्षेत्र पहले भी हुक्का बार और स्पा सेंटरों के लिए चर्चा में रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed