फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   raid by DM

एक फोन कॉल पर डीएम ने डलवाया छापा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
raid by DM
एक फोन कॉल पर डीएम ने डलवाया छापा
विज्ञापन

गाजियाबाद। समय शाम साढ़े चार बजे अधिकारी कलक्ट्रेट से निकल कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी सिटी मजिस्ट्रेट को डीएम अजय शंकर पांडेय की तरफ से फोन आया है कि किरानी मंडी में छापा मारना है। पुलिस अधिकारियों को भी बोल दिया गया है कि कम से कम सीओ रैंक के अधिकारी के साथ लेकर छापा मारे। डीएम की यह फोन उस कॉल के बाद आया था जिस पर एक अनजान व्यक्ति ने अपना नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया था कि किराना मंडी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन व प्लास्टिक का स्टाक है और फिर छापा मारा गया तो वहां पर 115 क्विंटल से अधिक का स्टॉक मिला।
डीएम के आदेश पर छापा मारने गई टीम ने किराना मंडी स्थित केके गुप्ता के गोदाम से 400 बोरे प्रतिबंधित पॉलिथीन, 50 बोरे प्लास्टिक के दोने, चम्मच, 50 कार्टून गिलास व अन्य प्लास्टिक का सामान बढ़ा पकड़ा गया। सिटी मजिस्ट्रेट यशवर्धन श्रीवास्तव का कहना है कि सूचना के मुताबिक सब कुछ गोदाम में मिला। पकड़े गए सामान का कुल वजन 115 क्विंटल के आसपास है। इस मामले में जुर्माना लगाने के साथ ही केके गुप्ता के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जा रही है। नगर निगम की टीम आंकलन कर रही है कि जुर्माना कितना होगा। उसके बाद जुर्माना लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-----------
साहब आप पर भरोसा, बस नाम गोपनीय रखना
डीएम अजय शंकर पांडेय का कहना है कि शाम के वक्त एक अनजान व्यक्ति ने मुझे फोन किया और कहा कि साहब आप पर भरोसा है लेकिन मुझे बचाकर रखना। फिर उसने अपना नाम बताया और कहा कि सर बहुत भरोसा करके आपको एक पुख्ता जानकारी दे रहा हूं। उसके बाद मेरी तरफ से संबंधित व्यक्ति को आश्वासन दिया गया कि उसका नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा जो भी सूचना है वो पूरे भरोसे के साथ दे सकता है। उसके बाद उस व्यक्ति ने बताया कि मंडी में केके शर्मा नाम के कारोबारी है जो प्रतिबंधित पॉलिथीन और प्लास्टिक का कारोबार करते हैं। उनके गोदाम में बड़ी संख्या में स्टॉक मौजूद है। उसने गोदाम की लोकेशन तक भी बताई। इसके बाद टीम भेजकर कार्रवाई कराई गई तो सारी जानकारी सही निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed