फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ragini murder case married boss love Affair Property dealer, wife, two friends of brother-in-law arrested

शादीशुदा बॉस से अफेयर: रागिनी को फोन कर कहा- आपको जीजा ने बुलाया है... फिर कार में नहर किनारे ले जाकर मार डाला

Mon, 07 Aug 2023 10:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Aug 2023 10:56 AM IST
सार

प्रॉपर्टी डीलर बंटी के दफ्तर में रिसेप्शनिस्ट के पद पर काम करने वाली रागिनी (23) की दो अगस्त को की गई हत्या का खुलासा पुलिस ने रविवार को कर दिया। पुलिस का कहना है कि बंटी की पत्नी राखी ने इसकी साजिश रची थी। पुलिस ने प्राॅपर्टी डीलर, पत्नी, साला और साले के दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Ragini murder case married boss love Affair Property dealer, wife, two friends of brother-in-law arrested
Ragini murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मुरादनगर में तीन अगस्त को सुराना गांव के पास हिंडन नदी के किनारे मिले युवती के गोली लगे शव की शिनाख्त रागिनी (23) निवासी कृष्णा वाटिका, रघुनाथपुर, नोएडा के रूप में हुई है। रागिनी आदित्य कॉम्पलेक्स मानसरोवर स्थित प्रॉपर्टी डीलर बंटी के कार्यालय में काम करती थी। 
विज्ञापन


उसका प्रॉपर्टी डीलर से प्रेम संबंध हो गया था। प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी राखी को यह बात रास नहीं आई तो उसने अपने भाई के साथ मिलकर कनपटी और सीने में गोली मारकर उसकी हत्या करा दी। पुलिस ने प्रॉपटी डीलर, उसकी पत्नी और साले अमित समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर बंटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो सामने आया कि रागिनी का उसके साथ प्रेम-प्रसंग था। वह उसकी पत्नी बनकर रहना चाहती थी। यह बात बंटी की पत्नी राखी को पता चल गई थी। पहले उसने अपने पति और रागिनी को समझाकर अलग होने के लिए कहा लेकिन दोनों नहीं माने। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद राखी ने अपने भाई अमित निवासी रावली कलां मुरादनगर के साथ मिलकर रागिनी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। अमित ने अपने दोस्त करण और अंकुर निवासी सोटा वाली, नवीन मंडी, हापुड़ के साथ मिलकर रागिनी का नोएडा से अपहरण कर लिया। 

जहां से अपहरण किया गया था, वहां की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। करण और अंकुर ने पिस्टल से एक गोली रागिनी के सिर और दूसरी गोली उसकी छाती में मारी थी। उसकी मौत होने के बाद शव को हिंडन नदी के किनारे फेंक दिया।
 

रागिनी को फोन करके बुलाया, हिंडन के पुल के नीचे की हत्या
आरोपियों से की गई पूछताछ के आधार पर डीसीपी ने घटनाक्रम के बारे में बताया कि अमित ने अपने दोस्त सुमित और रामू से पिस्टल ली। इसके बाद वह दो अगस्त की दोपहर जीजा बंटी की कार से करन और अंकुर को साथ लेकर रागिनी के घर के पास कृष्णा वाटिका, रघुनाथपुर, नोएडा पहुंचा। 

 

रागिनी को फोन करके कहा कि उसे जीजा ने जरूरी काम से बुलाया है। कार में बैठते ही उसका अपहरण कर लिया। कार को करन चला रहा था। रागिनी को मुरादनगर के सुराना लेकर पहुंचे। हिंडन नदी के पुल के नीचे अमित ने कार में ही रागिनी के सिर में गोली मारी। 

 

इसके बाद अंकुर ने छाती में गोली मारी। अमित ने फोन करके हत्या की जानकारी राखी को दी। राखी ने बंटी को बताया कि उसकी सौतन रास्ते से हट गई है। बंटी को लगा कि राज खुला तो वह भी फंस जाएगा। वह दूसरी कार से सुराना पहुंचा और शव को हिंडन किनारे फेंकवा दिया। इसके बाद अमित और दोस्तों को घर ले गया।

 

बंटी ने दी थी हत्यारों को पनाह
पुलिस जांच में सामने आया है कि बंटी को तीन अगस्त को ही रागिनी की हत्या का पता चला गया था। उसने ही रागिनी के शव को ठिकाने लगाने में हत्यारों की मदद की और पनाह भी दी। बंटी, उसके साले अमित, पत्नी राखी गोली मारने वाले करण और अंकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं।

 

रागिनी की बहन ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
रागिनी की बहन मंजू शाह ने अमित व राखी समेत अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंजू ने पुलिस को बताया कि रागिनी प्रॉपर्टी डीलर बंटी निवासी अपनाघर कॉलोनी, थाना कोतवाली हापुड़ के गाजियाबाद स्थित कार्यालय में डेढ़ साल से नौकरी करती थी। रागिनी शादीशुदा थी लेकिन करीब दो साल से पति से अलग रह रही थी। बंटी रागिनी का पूरा खर्च उठा रहा था।

 

मामले में अभी सुमित और रामू निवासी हापुड़ फरार हैं, उन्होंने अमित को पिस्टल मुहैया कराई थी। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जााएगा। - विवेक यादव, डीसीपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed