फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Radiologists of private ultrasound centers will have to give leave information

Ghaziabad News: निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों के रेडियोलॉजिस्ट को देनी होगी अवकाश की जानकारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Radiologists of private ultrasound centers will have to give leave information
गाजियाबाद। निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर जांच करने वाले रेडियोलॉजिस्ट को अवकाश पर होने की सूचना उसी दिन स्वास्थ्य विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप पर देनी होगी। इसके अलावा केंद्र पर पंजीकृत रेडियोलाॅजिस्ट की फोटो और नाम अस्पताल में लगाना होगा। इसका उद्देश्य है कि पंजीकृत रेडियोलॉजिस्ट के अलावा अन्य किसी डॉक्टर या स्टाफ द्वारा अल्ट्रासाउंड जांच करने पर रोक लगाई जा सके। इस संबंध में सीएमओ की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों का पालन नहीं करने वाले केंद्र संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.अखिलेश मोहन ने बताया कि जिले में संचालित हो रहे निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों को सीसीटीवी कैमरे का फोकस अल्ट्रासाउंड रूम के गेट पर करना होगा। भ्रूण लिंग परीक्षण रोकने और पंजीकृत डॉक्टर के अलावा किसी अन्य मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जाने से रोकने के लिए शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग से इस तरह का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिले में 374 निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र हैं। अक्सर किसी न किसी केंद्र पर नियुक्त डॉक्टर छुट्टी पर रहते हैं। इसके अलावा पिछले दिनों कई मामले ऐसे भी सामने आए हैं, जिनमें डॉक्टर की गैरमौजूदगी में सहायक या अन्य चिकित्सक मरीजों का अल्ट्रासाउंड करते हैं। कई केंद्रों पर मशीनों को सील भी किया गया है। कई सेंटरों पर जो डॉक्टर नियुक्त थे, वह नहीं आ रहे हैं। ऐसे में अल्ट्रासाउंड मशीन का दुरुपयोग होने की आशंका बनी रहती है। अधिकारियों के अनुसार प्रतिदिन सभी केंद्रों की निगरानी करना संभव नहीं है। सीएमओ डॉ.अखिलेश मोहन ने बताया कि इससे भ्रूण लिंग परीक्षण रोकने और अल्ट्रासाउंड मशीनों के दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed