फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Quacks took ten thousand rupees in the name of normal delivery

Ghaziabad News: सामान्य प्रसव के नाम पर झोलाछाप ने लिए दस हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Quacks took ten thousand rupees in the name of normal delivery
मोदीनगर। कृष्णाकुंज कॉलोनी में झोलाछाप ने गर्भवती महिला के पति से सामान्य प्रसव कराने के नाम पर दस हजार रुपये ले लिए। प्रसव के दौरान गर्भवती की हालत बिगड़ने पर झोलाछाप ने हाथ खड़े कर दिए। गर्भवती के पति ने अपनी रकम वापस मांगी तो चिकित्सक ने उनके साथ अभद्रता करते हुए रकम देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित गांव रोरी निवासी दीपक कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी प्रीति गर्भवती है। दो दिन पहले प्रीति को प्रसव पीड़ा हुई तो उन्होंने कृष्णाकुंज स्थित एक अस्पताल में चिकित्सक से संपर्क किया। दीपक ने बताया कि वहां तैनात चिकित्साकर्मी ने सामान्य प्रसव करने की बात कहकर उनसे दस हजार रुपये ले लिए और गर्भवती को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया। महिला चिकित्सक ने 24 घंटे भर्ती रखने के बाद सीजर कराने की बात कहकर हाथ खड़े कर दिए। प्रीति की स्थिति बिगड़ने पर दीपक उसे अन्य अस्पताल में ले गए, जहां प्रीति का सीजर किया गया। दीपक का आरोप है कि चिकित्सक के पास कोई डिग्री नहीं है, वह झोलाछाप है। चिकित्सक ने उसकी रकम लौटाने से भी मना कर दिया। दीपक ने पुलिस से मामले की शिकायत की। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि लिखित तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने मामले की जानकारी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed