{"_id":"571a60164f1c1b4a2b8b48a8","slug":"putting-pressure-on-the-three-hour-jam-of-vehicles-rajnagar-extension","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों के दबाव से राजनगर एक्सटेंशन पर लगा तीन घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों के दबाव से राजनगर एक्सटेंशन पर लगा तीन घंटे जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 23 Apr 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों के दबाव के कारण शुक्रवार सुबह राजनगर एक्सटेंशन पर जाम लग गया। करीब तीन घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। दिल्ली और नोएडा जाने वालों को ज्यादा दिक्कत हुई। सिविल और ट्रैफिक पुलिस ने राजनगर एक्सटेंशन चौराहे का जाम खुलवाया और यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह नौ बजे से ही राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर जाम लगना शुरू हो गया था। 10 बजे तक चारों तरफ से वाहनों का दबाव बढ़ गया। ट्रैफिक पुलिस के सिपाही जाम खुलवाने की कोशिश करते रहे, लेकिन राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
मेरठ, दिल्ली और एएलटी क ी तरफ जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सीओ द्वितीय मनीष मिश्रा और सीओ ट्रैफिक पीपी कर्णवाल मौके पर पहुंचे। सिविल और ट्रैफिक पुलिस की मदद से जाम खुलवाया। इसके अलावा एनएच-24 और मोहननगर चौराहे पर वाहनों के दबाव की वजह से यातायात व्यवस्था ध्वस्त रही।
विज्ञापन