फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Purse from woman and mobile from young man Two accused of robbery arrested in encounter

Ghaziabad News: महिला से पर्स और युवक से मोबाइल लूट के दो अरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Purse from woman and mobile from young man
Two accused of robbery arrested in encounter
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में संतोष मेडिकल कॉलेज के पास ई-रिक्शा सवार महिला से पर्स व युवक से मोबाइल लूटने वाले बाइक सवार आरोपियों को पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हर्ष और अंशु निवासी विजयनगर के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से बाइक, तमंचा, लूटे गए तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। हर्ष को पैर में गोली लगी है, उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार रात पुलिस विजयनगर बिजलीघर के पास गश्त कर रही थी। तभी बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने उनको रोकने का इशारा किया तो वह सिद्धार्थनगर की तरफ भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो उनकी बाइक बारिश की वजह से हुई कीचड़ से फिसल गई। पुलिस ने उनको पकड़ने का प्रयास किया किया। तभी उनमें से एक ने पुलिस पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने भी अपने बचाव में फायर किया। जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में लगी। घायल हर्ष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। एसीपी ने बताया कि 28 दिसंबर को प्रताप विहार के मनोज बिष्ट ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपनी पत्नी कृष्णा के साथ मेट्रो स्टेशन जा रहे थे। तभी बाइक सवार आए और मौका पाकर उनकी पत्नी का पर्स छीनकर ले गए। आरोपियों ने थोड़ा आगे शांतिनगर निवासी अनुज से भी मोबाइल झपट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed