{"_id":"678e1ea6414cee6ab90d20ed","slug":"puppy-sleeping-outside-house-trampled-four-times-by-car-in-bulandshahr-cruelty-of-accused-was-captured-in-cctv-2025-01-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कार से घर के बाहर सो रहे पिल्ले को चार बार रौंदा, सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की क्रूरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कार से घर के बाहर सो रहे पिल्ले को चार बार रौंदा, सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की क्रूरता
Mon, 20 Jan 2025 03:31 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 20 Jan 2025 03:31 PM IST
सार
यूपी के इस जिले में घर के बाहर सो रहे पिल्ले को चार कार से कई बार रौंदा गया।कार मालिक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी है। आरोपी की क्रूरता सीसीटीवी में कैद हुई। लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पिल्ले को चार कार से कई बार रौंदा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो रविवार रात से वायरल हो रहा है। जिसमें कार चालक अपनी कार को एक पिल्ले पर चढ़ाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों ने संज्ञान लिया।
वीडियो देहात कोतवाली की गंगानगर कालोनी का है और आरोपी चालक एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी है। वीडियो देखकर लग रहा है कि कार को जानबूझ कर पिल्ले पर चार बार चढ़ाया गया है। हालांकि, पूछताछ में कार चालक ने अनभिज्ञता में ऐसा होने की बात कही है।
सोशल मीडिया पर करीब 1.19 मिनट के वायरल वीडियो को कोतवाली देहात की गंगानगर कालोनी में रहने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी का बताया जा रहा है। सादा कपड़ों में दिखाई दे रहे पुलिसकर्मी ने अपनी कार से एक घर के सामने सड़क पर सो रहे एक-दो माह के पिल्ले को कुचल दिया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी अपनी कार को दो बार आगे-पीछे करता है और दोनों ही बार पिल्ले के ऊपर कार का पहिया चढ़ता है। घायल पिल्ला कुछ सेकेंड तक तड़पने के बाद दम तोड़ देता है। इसके बाद पुलिसकर्मी आराम से कार को एक साइड में खड़ी करता है और अपने घर की तरफ चला जाता है।

पुलिसकर्मी की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। कैमरे की यही फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म एक्स, व्हाट्सएप आदि सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा नजर आ रहा है।
एक्स पर लोगों के पुलिसकर्मी की करतूत पर गुस्सा जाहिर करते उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। एएसपी नगर ऋजुल कुमार ने बताया कि मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट द र्ज कर ली गई है।
आरोपी कार चालक करीब 70 वर्षीय सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है, उन्होंने बताया है कि कार लॉक थी। कार कब पिल्ले के ऊपर चढ़ गई, उन्हें पता ही नहीं चला। जांच कर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।