फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Public bidding, fogging was not here

पब्लिक बोली, यहां तो नहीं हुई फॉगिंग

Thu, 15 Sep 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 15 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Public bidding, fogging was not here
नगर ‌निगम - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम भले ही शहर में सुबह-शाम फॉगिंग कराने का दावा कर रहा हो, लेकिन हकीकत यह है कि अभियान चलाने में भी सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। नगर आयुक्त और महापौर ने इस अभियान को चलाने में जितने गंभीर दिख रहे हैं, निचले स्तर पर उतनी ही लापरवाही है।
विज्ञापन


मोहल्लों-कालोनियों में फॉगिंग मशीनें जाती तो हैं, लेकिन बाहरी क्षेत्रों में धुआं करके चली आती हैं। शेड्यूल के मुताबिक पूरे तीन घंटे मशीनों का संचालन नहीं किया जा रहा। यही वजह है कि अधिकांश क्षेत्रों में फॉगिंग हुई ही नहीं।
विज्ञापन


जनता नगर निगम के इस फॉगिंग अभियान की पोल खोल रही है। बुधवार को 150 से ज्यादा लोगों ने व्हाट्सएप मैसेज कर ‘अमर उजाला’ को बताया कि उनकी कालोनियों में पूरे सीजन में एक बार भी फॉगिंग नहीं हुई है। यह हाल सिर्फ नगर निगम क्षेत्र का नहीं, लोनी और मुरादनगर नगर पालिका क्षेत्रों में भी फॉगिंग अभियान सिर्फ कागजों में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मच्छरों पर नियंत्रण के लिए दवा बदलेगा निगम
मच्छरों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नगर निगम गंभीर हुआ है। अब नगर निगम दवा बदल कर ज्यादा प्रभावी दवा की खरीद करेगा। बुधवार को कुछ लोगों ने निगम अधिकारियों को सुझाव दिया कि बीते 7-8 साल से फॉगिंग में एक ही दवा का प्रयोग किया जा रहा है।

इससे उन पर अब असर नहीं हो रहा है। अब दवा बदलकर गुजरात में निर्मित दवा का प्रयोग किया जाए। यह दवा महंगी जरूर है, लेकिन वर्तमान में इस्तेमाल की जा रही दवा से दोगुना से भी ज्यादा प्रभावित है।

ऐसे में नगर आयुक्त अब्दुल समद ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आरके यादव को तत्काल टेंडर कॉल कर नई दवा खरीदने के निर्देश दिए हैं। एक सप्ताह में यह दवा निगम को मिल जाएगी। वहीं, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आरके यादव ने सभी जोन के सेनेट्री इंस्पेक्टरों को सुबह पांच से आठ बजे तक होने वाली फॉगिंग का शेड्यूल बनाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने सभी जोन का रूट चार्ट भी मांगा है। फॉगिंग से एक दिन पहले ही समाचार पत्रों के माध्यम से यह रूट चार्ट लोगों की जानकारी में लाया जाएगा, ताकि लोग भी इसकी मॉनीटरिंग कर सकें।

निगम के टोल फ्री नंबर पर भी करें शिकायत
अगर आपके क्षेत्र में फॉगिंग नहीं हुई है तो टोल फ्री नंबर 18001803012 पर कॉल कर सूचना दे सकते हैं। इस नंबर पर मिलने वाली शिकायतों पर कार्रवाई की जाएगी।

इन लोगों ने की फॉगिंग न होने की शिकायत
लोकेश अग्रवाल लोहिया नगर, संजय बिहारीपुरा, विक्रांत कुमार लाजपतनगर डी-ब्लाक, राहुल बालाजी अपार्टमेंट, अंजली राकेश मार्ग, अरुण कुमार जैन वसुंधरा सेक्टर-16, जितेंद्र कुमार कृष्णा नगर बागू, साई उपवन सोसायटी चकबेरी तिगरी, सोनू भाटी लालकुआं राधा-कृष्ण कालोनी, रवि कुमार कर्पूरी पुरम, नूरनगर सिहानी, आरके सक्सेना पीले क्वार्टर लोहिया नगर, कमलकांत सेक्टर-16 वसुंधरा, राहुल महरौली, विक्रांत पसौंडा, स्मृति चिरंजीव विहार, नंदग्राम आश्रम के पास, पवन कुमार बागू बाईपास, चंद्रपाल सिंह कड़कड़ मॉडल, रवि मिसलगढ़ी, मनीष कुमार बाग वाली कालोनी, अनुज गोयल नेहरू नगर थर्ड ई, आरके त्यागी रचना अपार्टमेंट सेक्टर-3 वैशाली, श्वेता नेहरू नगर सेकेंड, शताब्दी पुरम, राजेश कुमार मोहल्ला कन्हैया लाल, नेहरू नगर थर्ड राकेश मार्ग, राधेश्याम शर्मा ई ब्लाक संजयनगर, सिमरनजीत सिंह कविनगर, जावेद खान द्वारिकापुरी दिल्ली गेट के सामने, गोपाल बबूना शालीमार गार्डन मेन ए-ब्लाक, आरएस सिंह सेक्टर-16 वसुंधरा, विश्वा सेक्टर-3 वसुंधरा, आशीष श्रीवास्तव सेक्टर-3 वसुंधरा, तेजपाल राणा गारिमा गार्डन, दीपक सिंह राजेंद्र नगर इंडस्ट्रिल एरिया, रईस अहमद इस्लाम नगर, सार्थक तिवारी पंचवटी एक्सटेंशन, ललित कुमार गांव बयाना, सुशील सिद्धार्थ मुरादनगर, अनिल सिंह वैशाली, विनय खाली मिलक दुहाई, राकेश पंचवटी एक्सटेंशन, रविंद्र तिवारी वैशाली सेक्टर-3, अमित चौधरी गुलमोहर ग्रीन मोहननगर, आरएस सिंह वसुंधरा सेक्टर-16, केएस चौहान वैशाली सेक्टर-5, राजेश मल्होत्रा राजेंद्र नगर इंडस्ट्रियल एरिया, अंशुल कुमार पाल हरवंश नगर, ओमवीर मलिक गोविंदपुरम, महेश गौतम प्रताप विहार, जुगनु जैकब ओल्ड आर्य नगर, सचिन वार्ष्णेय तेजाब मिल, हेमंत मलिक तुराबनगर, डॉ.आशीष निराला शास्त्री नगर, गौरव शर्मा महेंद्रा एंकलेव, रमेश कुमार नेहरू नगर सेकेंड ई ब्लाक, संदीप सिंह मकनपुर, राजबाग कालोनी राजेंद्र नगर


मेयर बोले
महापौर अशु वर्मा का कहना है कि फॉगिंग कार्य में सुधार आया है, लेकिन अभी भी पूरी तरह संतुष्ट नहीं हूं। जहां बड़ी मशीन नहीं पहुंच सकती वहां के लोग अपने क्षेत्र के पार्षद या सुपरवाइजर से मिलकर छोटी मशीन से फॉगिंग करा सकते हैं। निगम में आने वाली शिकायतों पर भी उसी दिन कार्रवाई कर फॉगिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed