फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   public at large are facing a shortage of police force

पुलिस फोर्स की कमी पड़ रही जनता पर भारी

Mon, 30 May 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 30 May 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
public at large are facing a shortage of police force
police force - फोटो : अमर उजाला

नोएडा में पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगे होने के कारण शहर में पुलिस फोर्स कम पड गई है। चोर इसका फायदा उठा रहे हैं। कालोनियों में पुलिस गश्त न होने के कारण चोर आसानी से वारदात कर भागने मेें सफल हो जाते हैं। ऐसे में लोगों को घरों की रखवाली को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन


इन दिनों शहर में एक ऐसा गैंग सक्रिय है जो कि दिनदहाडे़ बंद घरों को निशाना बना रहा है। गैंग ऐसे घरों में वारदात कर रहा है जिनके  पीछे सर्विस लेन बनी होती हैं। सर्विसलेन की तरफ का दरवाजा तोड़कर चोर घर में घुसते हैं। कालोनी के लोगों को इसकी भनक तक नहीं हो पाती है।
विज्ञापन


पुलिस भी वारदातों का खुलासा होेने में फेल साबित हो रही है। पुलिस फोर्स की कमी का हाल यह है कि हजारों घरों की सुरक्षा के लिए शहर की कई चौकि यों पर सिर्फ दो या तीन ही पुलिसकर्मी मौजूद हैं। इस वजह से दिन में पुलिस चौकी बंद हो जाती है। सिहानी गेट और कविनगर थाने में चोरी का ग्राफ बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ द्वितीय मनीष मिश्रा ने बताया कि रविवार को दोनों थानों के एसएचओ और सभी चौकी इंचार्ज को गश्त बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं। वह खुद कालोनियों में घूमकर इसे चेक करेंगे। पुलिसकर्मियों की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि चोरों की तलाश में दो टीमें लगी हैं। जल्द ही वारदातों का खुलासा किया जाएगा। पुलिस फोर्स की कमी को दूर करने के लिए पुलिस लाइंस से अतिरिक्त पुलिस बल लिया जाएगा।


यह बरतें सावधानी
. घरों के बाहर संदिग्धों को देखने पर 100 नंबर पर सूचना दें ।
. बाहर जा रहे हैं तो घर में किसी को निगरानी के लिए छोड़ दें।
. घर में अजनबी लोगों को घुसने न दें, उनके बारे में जानकारी रखें।  
. नौकरों का पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवा लें।

फोर्स की कमी दूर करने के लिए बनाई प्लानिंग
सीओ द्वितीय ने बताया कि आरडब्ल्यूए और कालोनियों में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स से प्रत्येक बीट कांस्टेबल को मिलने के लिए कहा गया है। उनके जरिए कालोनियों में घूमने वाले संदिग्धों की जानकारी मिलने पर कार्र्रवाई की जाएगी। यह प्लान पुलिस फोर्स की कमी की वजह से बीच में रुक गया था, जिसे दोबारा से शुरू कर दिया गया है। लापरवाही मिलने पर संबंधित बीट कांस्टेबल पर कार्रवाई की जाएगी।

इन वारदातों का नहीं हुआ खुलासा
. 11 मई को पंचशील सोसायटी में डीजीएम संतोष पाठक के घर चोरी
. 19 मई को कविनगर में ऑर्टिफिशियल ज्वैलरी कारोबारी अरुण गोयल के घर चोरी
. 22 मई को नेहरू नगर में कंपनी कर्मचारी विष्णु दत्त गुप्ता के घर चोरी  
. 23 मई को न्यू गांधी नगर में केमिकल कारोबारी प्रदीप कौशिक के घर चोरी
. 28 मई को नेहरूनगर में बैंक अधिकारी सुनील वर्मा के घर चोरी

मुख्या चौकि यों पर पुलिस बल
     चौकी                          पुलिस      अनुमानित जनसंख्या
.  संजयनगर                          3            6-7 लाख
. सेक्टर नौ विजयनगर               2            2 लाख
. पुराना बस अड्डा                    3             2.5 लाख
. लोहियानगर                         2              1.5 लाख
. कविनगर                            1               3 लाख

. नासिरपुर फाटक                    2               4 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed