फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   PS Academy defeated Nehru Yuva Kendra by four wickets

Ghaziabad News: पीएस अकादमी ने चार विकेट से नेहरू युवा केंद्र को हराया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
PS Academy defeated Nehru Yuva Kendra by four wickets
गाजियाबाद। जीएमएस मैदान में चल रहे चौथे शिव हरी प्रसाद क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को पीएस अकादमी और नेहरू युवा केंद्र के बीच मैच खेला गया। मैच में पीएस अकादमी ने चार विकेट से नेहरू युवा केंद्र को हराया।
विज्ञापन

आयोजक युवराज ठाकुर ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 ओवर में 129 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें शौर्य ने 33 और शुभ तोमर ने 29 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से हर्ष ने तीन, शिवांश ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पीएस अकादमी ने छह विकेट खोकर 22 ओवर में 133 रन बनाकर मैच जीता। टीम से सुदीप ने 59 और हर्ष ने 20 रन बनाए। नेहरू युवा केंद्र से शुभ, कुशविंदर और आदित्य ने दो-दो विकेट लिए। तीन विकेट लेने और 20 रन बनाने पर हर्ष को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed