{"_id":"68af64b79045b58a5e016a37","slug":"protests-among-villagers-increased-over-the-decision-to-bring-ghaziabads-garbage-to-loni-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-9205-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गाजियाबाद का कूड़ा लोनी में आने के फैसले पर ग्रामीणों में विरोध बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गाजियाबाद का कूड़ा लोनी में आने के फैसले पर ग्रामीणों में विरोध बढ़ा
विज्ञापन
लोनी। गाजियाबाद का कूड़ा लोनी में आने के आदेश के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने विरोध प्रदर्श
लोनी। मीरपुर हिंदू गांव स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में गाजियाबाद का कूड़ा डालने के फैसला पर लोनी में विरोध और तेज हो गया। खतोली विधायक मदन भैया के बाद अब गाजियाबाद की जिलापंचायत अध्यक्ष ममता बसंत त्यागी ने सीएम को पत्र लिखा हैं। वहीं ब्लॉक प्रमुख वंदना गुर्जर ने भी पत्राचार कर विरोध किया है। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन ने भी विरोध प्रदर्शन किया है।
किसान यूनियन के पदाधिकारी बिल्लू प्रधान ने बताया कि गाजियाबाद का कूड़ा लोनी में आएगा तो लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मीरपुर हिंदू गांव के ग्रामीणों को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। इस फैसले को वापस नहीं लिया गया तो किसान यूनियन प्रदर्शन करने में मजबूर होगी। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया कि शासन द्वारा गाजियाबाद नगर निगम का ठोस अपशिष्ट का निस्तारण लोनी के मीरपुर हिंदू गांव में करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय स्थानीय जनता के हितों की अनदेखी करते हुए लिया गया है।
लोनी नगर पालिका में प्रतिदिन करीब सात सौ टन कूड़ा प्रतिदिन निकलता है। इस वजह से लोनी में जगह जगह कूड़े के अंबार लगे हुए हैं। क्षेत्र के लोग नारकीय जीवन जीने को विवश है। ऐसे में मीरपुर हिंदू गांव में गाजियाबाद नगर निगम के कूड़े से लदे ट्रकों के प्रतिदिन आवागमन से लोनी का यातायात बिल्कुल ठप हो जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने पत्र की प्रतिलिपि शहरी विकास मंत्री, मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी को भेजी है। वहीं लोनी ब्लाॅक प्रमुख वंदना गुर्जर ने गाजियाबाद नगर आयुक्त को पत्र लिखकर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र पहले ही कूड़े के निस्तारण की समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में गाजियाबाद से आने वाला कूड़ा स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य जीवन पर गंभीर संकट उत्पन्न करेगा। साथ ही ग्रामीणों में मुद्दे पर आक्रोश है। उन्होंने जनता की भावनाओं व स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निर्णय को वापस लेने की मांग की है।