फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Prostitution was going on in the hotel, case registered against 10, nine arrested

Ghaziabad News: होटल में चल रहा था देह व्यापार 10 पर मुकदमा दर्ज, नौ गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Prostitution was going on in the hotel, case registered against 10, nine arrested
कौशांबी। सीमांत विहार स्थित होटल आयुष में देह व्यापार चल रहा था। इसकी जानकारी पर पुलिस ने छापा मारा तो देह व्यापार होता मिला। इस पर 10 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। होटल मैनेजर समेत नौ को गिरफ्तार किया गया। छापे के दौरान पुलिस को पता चला कि युवतियों को नौकरी का झांसा देकर बुलाया जाता और धोखे से देह व्यापार में धकेल दिया जाता था। पुलिस टीम ने सात युवतियों को रेस्क्यू किया है। इन युवतियों ने देह व्यापार में शामिल लोगों के खिलाफ बयान दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ट्रांस हिंडन क्षेत्र में पुलिस ने होटल और स्पा सेंटरों में चल रहे देह व्यापार पर कार्रवाई का अभियान चला रखा है। पुलिस कार्रवाई को देखकर लोग सूचनाएं दे रहे हैं। एसीपी इंदिरापुरम अजय कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम होटल आयुष में देह व्यापार की सूचना मिली। पुलिस ने रात में छापा मार दिया।
विज्ञापन

पुलिस टीम पहुंचते ही होटल में हड़कंप मच गया। होटल के कमरों में देह व्यापार होता मिला। जांच में खुलासा हुआ कि होटल प्रबंधक और सेक्स रैकेट चलाने वाली एक महिला मिलकर देह व्यापार करा रहे थे। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ देह व्यापार का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामजद आरोपियों में गाजीपुर सब्जी मंडी का निवासी अजय कुमार, रमेश कुमार, दिल्ली के विनोदनगर का निवासी धर्मवीर, कल्याणपुरी का निवासी संदीप कुमार, दिल्ली की त्रिलोकपुरी का निवासी विशाल, खोड़ा संडे बाजार का निवासी यतेंद्र कुमार, दिल्ली के निर्माण विहार का निवासी गोपाल गुप्ता, पौड़ी गढ़वाल के सतपुड़ी का रहने वाला सागर सिंह नेगी, त्रिलोकपुरी का निवासी निशा और न्यू अशोकनगर का रहने वाला विक्रम सिंह उर्फ विक्की चौहान शामिल हैं।

इनमें से विक्रम भाग गया। अन्य सभी पकड़े गए। सागर सिंह नेगी होटल का मैनेजर है। सैक्स रैकेट चलाने वाली महिला निशा है। होटल से आपत्तिजनक सामग्री, स्कैनर और रजिस्टर भी जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed