फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Property worth 26 crores of land mafia Mehboob Ali sealed in Loni

Ghaziabad News: लोनी में भूमाफिया महबूब अली की 26 करोड़ की संपत्ति सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Property worth 26 crores of land mafia Mehboob Ali sealed in Loni
लोनी। हिस्ट्रीशीटर महबूब अली की अवैध रूप से अर्जित की गई करीब 26 करोड़ की तीन संपत्तियों पर पुलिस ने मंगलवार को कुर्की की कार्रवाई की। डीसीपी विवेक यादव के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस ने ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के जीवन गेट, पावी सादिकपुर और दौलत नगर कॉलोनी स्थित अलग-अलग तीन मकानों को सील किया है। तीनों मकान खाली थे। पुलिस ने तीनों संपत्तियों के बाहर संपत्ति कुर्क के बोर्ड लगाए हैं।
विज्ञापन


महबूब अली ने तीन अलग-अलग महिलाओं से शादी की थी। तीनों के लिए अलग-अलग मकान बनाए थे। तीनों पत्नियों के 12 बच्चे हैं। वह तीनों पत्नियां के साथ जीवन गेट, पावी सादिकपुर और दौलत नगर कॉलोनी में अलग-अलग समय रहता था। महबूब अली के खिलाफ सबसे पहले 2008 में थाना लोनी में संपत्ति विवाद को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद महबूब अली एक के बाद एक संपत्ति पर कब्जा करने लगा। 2008 से 2023 तक महबूब पर अलग-अलग 20 मुकदमे दर्ज हुए हैं। महबूब अली जब दुगरावली गांव स्थित एक खेल के मैदान पर दीवारी खड़ी कर दी थी तब ग्राम प्रधान दर्शन ने प्रशासन और पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

शिकायत करने पर दर्शन प्रधान को धमकी भी दी गई थी लेकिन प्रधान डरा नहीं और प्रशासन को लगातार शिकायत करता रहा। इस पर प्रशासन ने जेसीबी मशीन चलाकर करीब 86 हजार की संपत्ति को कब्जा मुक्त कराया था। वहीं, प्रधान को धमकी देने के मामले में ट्रॉनिका सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। महबूब अली पर दौलत नगर शिव मंदिर की धर्मशाला पर कब्जा करने का आरोप लगा था। शिकायत करने पर शिव मंदिर के पदाधिकारियों को धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईंट के भट्टों पर काम करता था

आसपास के लोगों ने बताया कि महबूब अली करीब 20 साल पहले बागपत और लोनी के अलग-अलग ईंट के भट्टों पर काम करता था। इसके बाद उसने अवैध धंधे शुरू किए। आरोप है कि जिन लोगों की संपत्ति पर कब्जा करता था। पीड़ितों द्वारा शिकायत करने पर उन्हें धमकाता था।


पुलिस ने चिन्हित की संपत्ति

एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि महबूब अली के खिलाफ मिली शिकायतों के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। जांच में महबूब अली की अलग-अलग नौ अचल संपत्तियां करीब 91 करोड़ रुपये की संपत्ति होना सामने आया। धोखाधड़ी, मारपीट, अपहरण, जमीन पर कब्जा करने, गुंडा, गैंगस्टर अधिनियम के 20 मुकदमे दर्ज हुए हैं। संपत्ति को कुर्क किए जाने के आदेश दिए गए थे। 15 अगस्त को ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने महबूब अली अली पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। आरोपी की दो संपत्तियां जनपद बदायूं, तीन संपत्तियां जनपद रामपुर, तीन संपत्तियां गाजियाबाद, चार संपत्तियां मुरादाबाद में हैं। उन्होंने बताया कि मामले में इन जनपदों में भी जल्द कार्रवाई होगी।



जेल जा चुका है महबूब अली

महबूब अली के खिलाफ ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने संपत्ति कब्जा करने के आरोप रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए थे। महबूब अली करीब 15 दिनों तक जमीन कब्जा करने के मामले में फरार हुआ था। करीब डेढ़ माह पहले पुलिस ने महबूब अली को गिरफ्तार किया था फिलहाल वह जमानत पर बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed