फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Property dealer's family intoxicated, jewelery and cash stolen

Ghaziabad News: प्रापर्टी डीलर के परिवार को नशे का पदार्थ सुंघा गहने और नकदी चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Property dealer's family intoxicated, jewelery and cash stolen
साहिबाबाद। श्यामपार्क चौकी के पास चोरों ने बृहस्पतिवार सुबह पौने पांच बजे प्रापर्टी डीलर सुनील कुमार के परिवार को नशे का पदार्थ सुंघाकर गहने और नकदी चोरी कर ली। सुबह साढ़े पांच बजे परिवार के लोगों के जागने पर उन्हें चोरी का पता चला। चोर पीछे सर्विस रोड से छत के सहारे घर में घुसे थे। परिवार के सदस्य एसी खराब होने के कारण एक कमरे में ही सो रहे थे। पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। प्रापर्टी डीलर सुनील कुमार के बेटे सचिन ने बताया कि एक-दो दिन से घर का एसी खराब था। बुधवार रात घर के सभी सदस्य खाना खाकर एक कमरे में ही सो गए थे। सुबह करीब पौने पांच बजे तीन-चार चोर पीछे सर्विस रोड से उनके घर की छत पर चढ़ गए। उसके बाद कमरे में सो रहे लोगों को नशे का पदार्थ सुंघाकर बेसुध कर दिया। उसके बाद चोरों ने अलमारी से सात हजार रुपये नकद, एक बैग से 45 हजार रुपये, सोने चांदी के आभूषण समेत एक ब्रीफकेस चोरी कर लिया। सुबह साढ़े पांच बजे जागने पर उन्होंने कमरे से बाहर सामान बिखरा हुआ देखा। उन्होंने सभी को जगाने के लिए शोर मचाया लेकिन, काफी देर तक कोई नहीं जगा तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से सभी को उन्होंने होश में किया। चोरों ने अलमारी और बेड से कीमती सामान चोरी कर लिया था। उन्होंने बताया कि चोरों ने काफी आराम से घर में सामान खंगाला था। चोरों ने पूरे घर में एक-एक सामान को देखा। उसके बाद रसोई से पानी लेकर पिया। बाद में फ्रीज खोलकर सामान भी लिया। उनके पैरों के निशान जगह-जगह मिले हैं। उनका आरोप है कि श्याम पार्क चौकी से चंद मीटर दूर हुई चोरी की घटना के बावजूद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। 112 नंबर पर सूचना देने के बाद भी पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर जांच नहीं की। एसीपी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि शिकायत के आधार पर चोरों की पहचान के लिए पुलिस टीम काम कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed