{"_id":"663fef2b098d9735210d7894","slug":"property-dealer-shot-dead-nephew-accused-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-374479-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, भांजे पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, भांजे पर आरोप
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर सेवा धाम मार्ग पर शनिवार रात करीब 9:30 बजे बाइक सवार बदमाश ने प्रॉपर्टी डीलर विक्रम मावी (45) की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने विक्रम मावी के भांजे पर गोली मारने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों के बीच काफी समय से आपसी रंजिश चल रही है।
टीला शहबाजपुर गांव में विक्रम मावी परिवार के साथ रहते थे। वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। उन्होंने प्रेमनगर कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस खोल रखा था। शनिवार रात वह अपने ऑफिस को बंद कर बाइक से घर की तरफ जा रहे थे। उनका बेटा सागर भी दूसरी बाइक पर जा रहा था, तभी अचानक बदमाश आए और विक्रम मावी पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने दो से तीन राउंड गोली चलाई। गोली विक्रम मावी के सिर पर लगी। गोली मारने के बाद बदमाश बंद फाटक की तरफ भाग गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस और परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस और परिजनों ने विक्रम मावी को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया।
डीसीपी ग्रामीण विवेक सिंह यादव हत्या की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि परिजन का आरोप है कि विक्रम मावी की हत्या उसी के भांजे पवन भाटी ने की। पवन भाटी पर पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज है। मौजूदा समय में वह जिला बदर है। विक्रम मावी पर भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।