फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Property dealer shot at for bringing census team to his home

Ghaziabad News: जनगणना की टीम को घर लाने पर प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Property dealer shot at for bringing census team to his home
मुरादनगर। जलालपुर रोड स्थित आदर्श कॉलोनी में शनिवार को जनगणना टीम को घर ले जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पड़ोसी ने घर में घुसकर तमंचे से गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर वीरेंद्र त्यागी को घायल कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें मोदीनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आदर्श कॉलोनी निवासी वीरेंद्र त्यागी ने बताया कि वह शनिवार सुबह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान जनगणना कर्मचारी उनके यहां पहुंचे और परिवार का विवरण दर्ज किया। कर्मचारियों ने कॉलोनी के अन्य घरों की गणना के लिए वीरेंद्र से सहयोग मांगा। बताया गया कि सुबह करीब 9:30 बजे वह जनगणना टीम को लेकर पड़ोस में रहने वाले रामपाल चौधरी के घर पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि जनगणना टीम को अपने घर आता देख रामपाल चौधरी भड़क गया। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और डंडा लेकर कर्मचारियों व वीरेंद्र त्यागी के पीछे दौड़ पड़ा। विवाद बढ़ता देख जनगणना कर्मचारियों ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला यहीं शांत नहीं हुआ। आरोप है कि करीब 10 बजे रामपाल चौधरी बाइक से दोबारा वीरेंद्र त्यागी के घर पहुंचा। उसने दरवाजा खटखटाया। वीरेंद्र ने जैसे ही दरवाजा खोला तो आरोपी ने तमंचे से उनके सीने पर गोली दाग दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े और घर में अफरा-तफरी मच गई।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। घायल को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रॉपर्टी डीलर के घर में उनकी पत्नी पूनम, चार साल का बेटा केशव हैं। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि घायल के भाई ज्ञानेंद्र कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी रामपाल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed