{"_id":"6996154d4ab1927112040a4f","slug":"property-dealer-beaten-with-iron-rod-critical-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-826179-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: प्रॉपर्टी डीलर को लोहे की रॉड से पीटा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: प्रॉपर्टी डीलर को लोहे की रॉड से पीटा, गंभीर
विज्ञापन
मसूरी। कार्यालय से घर लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर को रास्ते में रोककर लोहे की रॉड से पीटने की घटना सामने आई है। इस मामले में परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। प्रॉपर्टी डीलर को गंभीर हालत में यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंद्रगढ़ी निवासी धर्मपाल ने बताया कि उनका बेटा राजीव दहिया 14 फरवरी को अपने कार्यालय से घर लौट रहा था। त्यागी हॉस्टल के पास भोलू ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसे रास्ते में रोक लिया।
इस दौरान उसने राजीव को गालियां दीं, विरोध जताने पर लाठी-डंडों से पीटा। एक युवक लोहे की राॅड निकालकर लाया और उसके पैर में मार दी। इससे पैर की हड्डी टूट गई। आरोपी अधमरा समझकर भाग गए। गंभीर हालत में राजीव को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।