फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Private company official lost Rs 24 lakh due to greed for profit

Ghaziabad News: मुनाफे के लालच में निजी कंपनी के अधिकारी ने 24 लाख रुपये गंवाए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Private company official lost Rs 24 lakh due to greed for profit
गाजियाबाद। शेयर में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगी कर रहे साइबर अपराधियों के गिरोह ने एक और शिकार बना लिया। इस बार उनके जाल में निजी कंपनी के अधिकारी अजय यादव फंसे। ठगों ने लिंक भेजकर उनसे एप डाउनलोड कराया। इसके बाद वालेट में 1.25 करोड़ दिखाए, जिसे हासिल करने के लालच में उन्होंने लगभग 24 लाख रुपये गंवा दिए।
विज्ञापन

साइबर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में इंदिरापुरम के नीतिखंड निवासी अजय यादव ने बताया है कि सात अक्तूबर को उनके पास व्हाट्सएप से शेयर ट्रेडिंग के लिए एक लिंक आया। इसे क्लिक करते ही उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया। इस ग्रुप में उन्हें बताया गया कि शेयर ट्रेडिंग करने पर मोटा मुनाफा होगा।
विज्ञापन

इसके बाद एक और लिंक भेजकर उनसे एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया। जैसा बताया गया, उन्होंने वैसा ही किया। शुरू में उन्होंने 13 लाख रुपये बताए गए खातों में जमा करा दिए। उन्होंने देखा कि एप के वालेट में 1.25 करोड़ रुपये आ गए हैं। उन्हें लगा कि यह बहुत मुनाफे का सौदा है। रकम लगभग दस गुना हो गई थी। लेकिन, उन्होंने वालेट से रकम निकालने का प्रयास किया तो यह निकली नहीं। टेलीग्राम ग्रुप पर पूछे जाने पर जवाब मिला, 1.25 करोड़ पर 10.86 लाख रुपये टैक्स बना है। इसे जमा कराने पर ही रकम को निकाल पाएंगे। उन्होंने इसे भी सच मानकर पूरी रकम बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दी लेकिन इसके बाद भी रकम नहीं निकाल पाए। इस बार वजह पूछने पर 9.77 लाख रुपये और जमा करने के लिए कहा गया। इस पर उन्हें शक हुआ। थोड़ी ही देर में वह समझ गए कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed