{"_id":"6591c7d0bc8b1505ff081177","slug":"private-bus-drivers-demonstrated-against-the-motor-vehicle-act-amendment-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-1662-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: निजी बस चालकों ने मोटर व्हीकल एक्ट संशोधन के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: निजी बस चालकों ने मोटर व्हीकल एक्ट संशोधन के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मोदीनगर। भारत सरकार की ओर से मोटर व्हीकल एक्ट संसोधन के खिलाफ निजी बस चालकों ने रविवार को दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बिसोखर कट स्थित मोदी यादगार पार्क पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने संशोधन को काला कानून बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि संशोधन वापस नहीं लिया गया तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
बस चालकों ने बताया कि इस एक्ट में वाहन के चालक को 12 साल की सजा का प्रावधान है और उस पर दस लाख का जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस कानून से उनका वाहन चलाना मुश्किल हो जाएगा। नए कानून के बाद वाहन चलाने से उन्हें डर लगने लगा है। आक्रोशित चालकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया। उन्होेने बताया कि मोदीनगर से दिल्ली सहित एनसीआर के विभिन्न स्थानों पर 50 से अधिक बसें संचालित होती है। इस अवसर पर चालक राजकुमार शर्मा, प्रदीप चौधरी, रविन्द्र चौधरी, शोकेन्द्र चौधरी, टोनी शर्मा, सोनू चौधरी, जयवीर सीकरी, संजू और महेन्द्र सीकरी मौजूद रहे।