फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Principal of MMH College suspended

Ghaziabad News: एमएमएच काॅलेज के प्राचार्य निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Principal of MMH College suspended
गाजियाबाद। एमएमएच काॅलेज की प्रबंध समिति ने प्राचार्य के पद से बुधवार को डाॅ. पीयूष चौहान को निलंबित कर दिया। समिति ने इसकी वजह उनके खिलाफ दर्ज हुए उस केस को बताया है जिसमें उन पर काॅलेज के सहायक लेखाकार अनुज उपाध्याय पर हमला करने का आरोप है। समिति का कहना है कि गोपनीय जांच में इसकी पुष्टि हुई है कि हमला डाॅ. पीयूष चौहान ने ही कराया था। उन्हें इस मामले में पुलिस ने थाने से ही जमानत दे दी थी।
विज्ञापन

समिति की सचिव अभिनव कृष्णा ने बताया कि डाॅ. पीयूष चौहान पर लगे आरोप बेहद गंभीर हैं। पद पर रहते हुए किसी भी अपराधिक घटना में शामिल पाया जाना ही कार्रवाई का मुख्य आधार बना है। उन्हें नोटिस जारी किया जा चुका है। इसका जवाब उन्हें 20 दिन के भीतर देना होगा। उन पर वित्तीय अनियमितताओं के भी आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

निलंबन की कार्रवाई की रिपोर्ट विश्वविद्यालय के उप कुलपति को दे दी गई है। निलंबन अवधि के दौरान उनको निर्वहन भत्ते दिए जाएंगे और वह पुस्कालय में उपस्थित रहेंगे। यूनिवर्सिटी कर्मचारी संघ मामले में डाॅ. पीयूष चौहान को हटाने की मांग को लेकर आंदोलन करते आ रहा था। उन्होंने 23 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने और आंदोलन करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाॅ. संजय बने कार्यवाहक प्राचार्य
सचिव ने बताया कि फिलहाल इतिहास विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर संजय सिंह को कार्यवाहक प्राचार्य नियुक्त किया गया है। पीयूष चौहान को तत्काल पद छोड़ने और संजय सिंह को तत्काल पद ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं। पीयूष चौहान ने प्राचार्य पद की जिम्मेदारी 25 अक्तूबर 2021 को संभाली थी। इससे पहले वह आगरा के आगरा काॅलेज में तैनात थे।



25 हजार में दिया था हमले का ठेका

15 जुलाई को सहायक लेखाकार अनुज उपाध्याय पर जानलेवा हमला हुआ था। इसमें तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों ने पुलिस को बताया कि कॉलेज के ही कर्मचारी रविंद्र और सोनवीर ने उनको प्राचार्य से मिलाया था। प्राचार्य ने 25 हजार रुपये में अनुज उपाध्याय का घुटना तोड़ने और पिटाई करने का उनको ठेका दिया था। इस मामले में सभी लोग अब जमानत पर बाहर हैं। पुलिस की जांच में पाया गया कि अनुज उपाध्याय प्राचार्य की फाइल पर आपत्ति लगाकर रोक देते थे। प्राचार्य के कहने पर भी उनके बिल पास नहीं किए गए। इससे गुस्से में आकर उन्होंने हमला कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed