{"_id":"64ee42e6a65f96998503c218","slug":"principal-accused-of-molesting-girl-students-arrested-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-187174-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी प्रधानाचार्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी प्रधानाचार्य गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र के गांव स्थित विद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। मामले में तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। जांच के बाद मामले में पॉक्सो की धारा बढ़ाई गई है। मामले में कार्रवाई नहीं होने पर छात्राओं ने मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। प्रधानाचार्य पर आरोप है कि वह बहानों से कार्यालय में छात्राओं को बुलाकर प्रधानाचार्य अश्लील हरकतें करते हैं। छात्राओं ने अभिभावकों को इस संबंध में जानकारी दी तो अभिभावकों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर 22 अगस्त विद्यालय पहुंचकर प्रधानाचार्य की पिटाई कर दी थी। मामले में छात्राओं ने प्रधानाचार्य के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। जबकि, प्रधानाचार्य ने भी स्थानीय पार्षद परमोश यादव समेत 60 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया था।
एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया था। जांच के आधार पर धारा बढ़ाकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
अखिलेश यादव ने की जांच की मांग
छात्राओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई थी। छात्राओं ने पत्र में लिखा था कि बाबाजी हम सब भी आप ही की बेटिया हैं, हमें न्याय दिलाइये। यह पत्र अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्र को एक सोशल साइट पर पोस्ट करते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार से कार्रवाई की मांग की है। साथ सरकार से बहन बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही है।