फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Prime Minister's address heard in 161 gram panchayats of the district

जिले के 161 ग्राम पंचायतों में सुना गया प्रधनमंत्री का संबोधन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister's address heard in 161 gram panchayats of the district
ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री का सम्बोधन सुनते लोग - फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। आज पंचायत दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर की ग्राम पंचायतों को संबोधित किया। गाजियाबाद जनपद के समस्यत 161 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों एवं समस्त ब्लाक प्रमुखों, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्यों द्वारा प्रधानमंत्री का संबोधन सुना गया।
कोरोना वायरस संकट और लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को सभी ग्राम पंचायतों के प्रमुखों को संबोधित किया। पंचायती राज दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री ने नए ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और ऐप की शुरुआत की। इस पोर्टल के जरिए ग्राम पंचायतों की समस्या,उनसे जुड़ी जानकारी अब एक जगह पर ही उपलब्ध रहेंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना संकट से मिले सबक से अब हमको स्वयं पर आत्मनिर्भर होना काफी जरूरी है। जिले में आज सुबह से ही गांवों में प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के लिए पंचायत अध्यक्ष, पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान 11 बजे से पहले से ही तैयारी कर चुके थे। प्रधानमंत्री ने सुबह 11:00 से 12:00 तक समस्त पंचायतों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पंचायतों के कार्यों की प्रशंसा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed