फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Priest and family members of Sikri Mahamaya Devi temple beaten up

Ghaziabad News: सीकरी महामाया देवी मंदिर के पुजारी व परिजनों को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Priest and family members of Sikri Mahamaya Devi temple beaten up
मोदीनगर। सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर के पुजारी अमित त्रिपाठी के घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमले में पुजारी और उनकी पत्नी व बच्ची घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

मूलरूप से चित्रकूट निवासी अमित त्रिपाठी सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर के पुजारी हैं। वह नगर की विश्वकर्मा बस्ती में परिवार सहित किराये के मकान में रहते हैं। बताया कि मंगलवार शाम वह घर पर थे। आरोप है कि तभी लाठी डंडों से लैस कई हमलावर घर में घुस आए और तोड़फोड़ करते हुए उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह पीटा। बीच बचाव करने आई पत्नी माया और बेटी पलक को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुजारी का आरोप है कि उन पर दो माह पूर्व भी हमला किया गया था। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed