फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pressure was put on a girl to have a relationship in the name of getting a job, accused arrested

Ghaziabad News: नौकरी लगवाने के नाम पर संबंध बनाने का युवती पर बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Pressure was put on a girl to have a relationship in the name of getting a job, accused arrested
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र निवासी एक युवती की नौकरी लगवाने के नाम पर कार में बैठाकर ले जाने और रास्ते में छेड़छाड़ करके शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव का मामला सामने आया है। आरोप है कि किसी को बताने पर धमकी दी है। मामले में युवती ने कविनगर थाने में राजीव अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि वह पूर्व में साहिबाबाद की एक कंपनी में नौकरी करती थीं। अब वह नौकरी की तलाश कर रही थीं तो उनकी पूर्व सहकर्मी ने उन्हें राजीव अग्रवाल का नंबर दिया। उन्होंने उस नंबर पर संपर्क किया तो तीन सितंबर को राजीव ने उन्हें पुराना बस अड्डे पर बुलाया और कहा कि अपने दस्तावेज लेकर आना। वह उसकी नौकरी लगवा देगा। पांच सितंबर को उसने युवती को बुलाया और अपनी वैगनआर कार में बैठाकर राजनगर की तरफ ले गया। आरोप है कि रास्ते में कार में वह उनके के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। आरोप है कि उसने कहा कि उसे खुश करने पर ही वह नौकरी लगवाएगा। तभी आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed