{"_id":"677ac805f4e49d205e0598c0","slug":"pressure-on-teenage-girl-accused-of-rape-to-live-together-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-104877-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दुष्कर्म का आरोपी किशोरी पर बना रहा साथ रहने का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दुष्कर्म का आरोपी किशोरी पर बना रहा साथ रहने का दबाव
विज्ञापन
मोदीनगर। दुष्कर्म के मामले में जमानत पर आया आरोपी शगुन उर्फ देवांश किशोरी पर जबरन साथ रहने का दबाव बना रहा है। इन्कार करने पर आरोपी ने किशोरी के आपित्तजनक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। विरोध करने पर आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। घटना से किशोरी का परिवार दहशत में है।
एक कॉलोनी निवासी बुजुर्ग ने बताया कि युवक शगुन उर्फ देवांश ने दिसंबर 2023 में उनकी 16 वर्षीय पोती को अगवा कर दुष्कर्म किया था। आरोपी ने इस घटना से छह माह पूर्व भी किशोरी से अश्लीलता की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया था। आरोपी को उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई। जेल से आने के बाद आरोपी किशोरी को फिर परेशान करने लगा और उसने उसके आपित्तजनक फोटो व वीडियो वायरल कर दिए।
शिकायत के बाद पुलिस ने शगुन उर्फ देवांश को जिलाबदर कर दिया गया था। जिलाबदर समाप्त होने के बाद आरोपी फिर से किशोरी पर साथ रहने और परिवार पर समझौता करने का दबाव बनाने लगा। बात नहीं मनाने पर आरोपी फिर से किशोरी के फोटो वीडियो वायरल करने लगा। बदनामी से किशोरी और परिवार घर में कैद होने पर मजबूर है। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शगुन उर्फ देवांश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।