फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Preparations underway for the repair of the post-mortem house; work to begin soon.

Ghaziabad News: पोस्टमार्टम हाउस के मरम्मत की तैयारी, जल्द शुरू होगा काम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway for the repair of the post-mortem house; work to begin soon.

विज्ञापन
गाजियाबाद। हिंडन नदी के किनारे स्थित पोस्टमार्टम हाउस को जल्द नया रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग के सिविल इंजीनियर ने भवन का निरीक्षण कर उसकी मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद भवन में रंगाई-पुताई, जरूरी मरम्मत और अन्य जीर्णोद्धार कार्य कराने की योजना बनाई जा रही है। निरीक्षण के दौरान पोस्टमार्टम हाउस की इमारत में मौजूद कमियों और आवश्यक सुधार कार्यों को चिह्नित किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, यहां जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसमें भवन की रंगाई-पुताई के साथ मरम्मत और जरूरत के अनुसार अन्य सिविल वर्क भी कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. सचिन वैश्य के अनुसार पोस्टमार्टम हाउस में सिविल वर्क जल्द शुरू करा दिया जाएगा। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद भवन की स्थिति में सुधार होने के साथ यहां की व्यवस्थाएं भी पहले से बेहतर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed