{"_id":"6522076bd1104f1e730b9f53","slug":"preparation-to-run-e-buses-from-ghaziabad-to-noida-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sahibabad : गाजियाबाद से नोएडा के लिए ई-बसें चलाने की तैयारी, कौशांबी-दादरी के लिए सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sahibabad : गाजियाबाद से नोएडा के लिए ई-बसें चलाने की तैयारी, कौशांबी-दादरी के लिए सेवा शुरू
Sun, 08 Oct 2023 07:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 08 Oct 2023 07:05 AM IST
सार
इसके लिए अभी वैकल्पिक रूप से 38 रूट चयनित किया गया है हालांकि अभी इन सभी रूटों पर अंतिम मोहर नहीं लगी है, मुख्यालय से इन्हें परिवर्तित भी किया जा सकता है। इसके साथ ही शहर में 150 नई ई बसों के लिए मुख्यालय पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद सहित नोएडा में भी ई-बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए अभी वैकल्पिक रूप से 38 रूट चयनित किया गया है हालांकि अभी इन सभी रूटों पर अंतिम मोहर नहीं लगी है, मुख्यालय से इन्हें परिवर्तित भी किया जा सकता है। इसके साथ ही शहर में 150 नई ई बसों के लिए मुख्यालय पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
ई-बस डिपो प्रभारी ज्योति सक्सेना ने बताया कि गाजियाबाद और नोएडा एक-दूसरे से सटे हुए हैं। इन दोनों जिलों से रोजाना हजारों की संख्या में लोग आवाजाही करते है। ऐसे में लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए दादरी, सूरजपुर, नोएडा सेक्टर-37 सहित अन्य रूट का चयन किया गया है। अधिकारी इन पर सर्वे कर रहे हैं।
विज्ञापन
इन रूट पर ई-बसों का संचालन अकबरपुर-बहरामपुर चार्जिंग स्टेशन से किया जाएगा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक केशरी नंदन चौधरी ने बताया कि नंदग्राम और चिकंबरपुर में चार्जिंग स्टेशन बनने की योजना है। इस पर काम किया जा रहा है। मौजूदा समय में अकबरपुर-बहरामपुर में बने चार्जिंग स्टेशन से गाजियाबाद और नोएडा के लिए बसों के संचालन की व्यवस्था की गई है। मुख्यालय से आखिरी रिपोर्ट आने के बाद रूट निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
कौशांबी-दादरी ने लिए शुरू हुआ संचालन
पिछले एक माह से बंद कौशांबी-दादरी रूट पर ई बस का संचालन शनिवार को शुरू किया गया। इस रूट पर कुल 10 बसों का संचालन किया जा रहा है। ई बस डिपो प्रभारी ने बताया कि टोल की समस्या होने की वजह से संचालन को बंद किया गया था। समस्या समाधान होने के बाद शनिवार से संचालन दोबारा से शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही शहर की सात रूट पर बसों का संचालन किया जा रहा है।