फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pregnant woman's blood-soaked body found in room, dowry death alleged

Ghaziabad News: कमरे में मिला गर्भवती का खून से लथपथ शव, दहेज हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman's blood-soaked body found in room, dowry death alleged
खोड़ा। थानाक्षेत्र के नवनीत विहार में चार माह की गर्भवती चांदनी (26) की हत्या का आरोप पति विपिन केवट पर लगा है। महिला के सिर में चोट से मौत होने की आशंका है। घटना रविवार रात को हुई और आरोपी पति भी भागा हुआ है। मकान मालकिन पूनम ने पुलिस और परिजन को सूचना दी। वारदात के बाद पुलिस पहुंची तो खून से लतपथ महिला के सीने से डेढ़ साल की बच्ची लिपटी हुई थी। पुलिस ने कमरे से कुछ साक्ष्य भी एकत्र किए है। बच्ची को नाना को सौंप दिया। चांदनी देवी 15 दिन पहले ही पति-बेटी के साथ बिहार से रहने के लिए आई थी। महिला के पिता सुनील केवट की शिकायत पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिहार स्थित नालंदा के मूल निवासी सुनील केवट ने बताया कि वह लोनी में रहकर मजदूरी करते है। करीब तीन साल पहले अपनी बेटी चांदनी की शादी खोड़ा निवासी विपिन केवट से की थी। केवट खोड़ा निवासी पूनम के मकान में किराए पर पत्नी और बेटी के साथ रहता था। सुनील ने आरोप लगाया कि दामाद विपिन केवट ने उनकी बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी उनको मकान मालकिन पूनम से मिली तो वह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव से चिपकी हुई डेढ़ साल की बच्ची को मकान मालकिन को सौंपा और फिर नाना के आने पर उनको सुपुर्द करा दिया। चांदनी के पिता का यह भी आरोप है कि दामाद ने उनकी बेटी की हत्या 13 फरवरी को ही कर दी थी। चूंकि उस दिन के बाद से बेटी से बात नहीं हो पा रही थी। वहीं, पुलिस को कमरे से फंदा भी मिला है और उसे लेकर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

देवर देखकर भागा, तब मिली पड़ोसी को जानकारी

मकान मालकिन पूनम ने बताया कि उन्होंने घर के पास ही स्थित बाजार में फुटकर सामान की दुकान लगाई थी। चांदनी मकान के दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रह रही थी। उसके बराबर वाले कमरे में ही उनकी सास भी रहती है। रविवार रात को उनकी सास ऊपर ही थी तो चांदनी का देवर नितीश उर्फ नितिन आया था। लेकिन गेट खोलने के तुरंत बाद घबराकर भाग गया। उसे उनकी सास ने देखा तो फोन पर सूचना दी। पूनम ने बताया कि सास का फोन आने के बाद वह घर पहुंची और चांदनी का कमरा खोला तो वह लहूलुहान पड़ी थी। चोट सिर में लगी थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह चांदनी के पति विपिन केवट को भी पड़ोसियों ने घर में देखा था, लेकिन उसके बाद से वह गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां के शव से चिपक कर सो रही थी मासूम
चांदनी के शव को मकान मालकिन और पड़ोसियों ने देखा तब डेढ़ वर्षीय मासूम मां के सीने से चिपक कर सो रही थी। मकान मालकिन ने पुलिस को बुलाया। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला सब इंस्पेक्टर ने मासूम बेटी को उन्हें सौंपा। बच्ची को देखकर लग रहा था कि वह रोते-रोते बदहवास होकर सो गई होगी। बेटी की मौत की हत्या की सूचना पर नाना पहुंचे तो बच्ची उन्हीं को सौंप दी।
पुलिस कर रही दो थ्योरी पर जांच

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिता की शिकायत पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एक इस दृष्टिकोण को लेकर जांच की जा रही है। चांदनी की हत्या उसके पति ने की हो। जबकि दूसरी थ्यौरी कमरे से मिले फंदा को लेकर सामने आई है। इसमें पुलिस का मानना है कि चांदनी ने आत्महत्या का प्रयास किया हो और फंदा टूट गया हो। इससे गिरने के बाद सिर दीवार या फर्श से टकराया हो और महिला की मौत हो गई। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो पाएगी।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दहेज हत्या की धारा में केस दर्ज करके आरोपी पति और देवर व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पति की गिरफ्तारी करके मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed