फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pregnant woman dies after slipping

Ghaziabad News: पैर फिसलने से गर्भवती की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies after slipping
मसूरी। गांव नूरपुर में शुक्रवार को छह माह की गर्भवती की पैर फिसलने से मौत हो गई। मसूरी के गांव नूरपुर निवासी मोहित ने बताया कि उनकी पत्नी सुरेखा छह माह की गर्भवती थीं। वह सोमवार सुबह घरेलू कार्य कर रही थीं तभी उनका पैर फिसल गया जिससे वह पेट के बल जमीन पर गिर गईं। परिजनों ने उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरादनगर में भर्ती कराया मगर वहां से सुरेखा को दिल्ली के लीलावती अस्पताल में रेफर कर दिया गया फिर वहां से भी उन्हें गंगाराम भेज दिया गया लेकिन रक्त नहीं रूका और संक्रमण फैल गया। महिला की स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण सुरेखा को यशोदा अस्पताल गाजियाबाद में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed