फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Power was cut to 5 hours in more than 20 colonies

20 से ज्यादा कॉलोनियों में 5 घंटे तक गुल रही बिजली

Mon, 27 Jun 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 27 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Power was cut to 5 hours in more than 20 colonies
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। मौसम की बेरुखी से लोग पहले से ही परेशान थे, वीकेंड पर रविवार को सुबह से ही शुरू हुई बिजली कटौती ने मुश्किलें और बढ़ा दीं। रविवार को नेहरू नगर स्थित डीपीएच-132 केवी सब-स्टेशन पौने दो घंटे बंद रहा तो साउथ साइट जीटी रोड सब-स्टेशन 5 घंटे बंद किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान 20 से ज्यादा कालोनियों में पांच घंटे तक पावर सप्लाई ठप रही। डीपीएच 132 केवी सब-स्टेशन के जंफर बदलने के लिए ट्रांसमिशन डिपार्टमेंट ने सुबह 11:20 से दोपहर एक बजे तक शटडाउन लिया था। इस दौरान नेहरू नगर, जीटी रोड सब-स्टेशन बंद रहे।
विज्ञापन


इसकी वजह से नेहरू नगर ए, बी, सी ब्लाक, अशोक नगर, नासिरपुर, राकेश मार्ग, मालीवाड़ा, डासना गेट, रमतेराम रोड, बालू पुरा, कल्लू पुरा, तुराबनगर, घंटाघर समेत कई क्षेत्रों में पावर सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। दोपहर एक बजे सब-स्टेशन चालू होने पर कालोनियों में विद्युत आपूर्ति शुरू हुई। उधर, साउथ साइट जीटी रोड इंडस्ट्रियल एरिया सब-स्टेशन भी रविवार को मेंटेनेंस के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक पांच घंटे बंद रहा।


एसडीओ अब्बास काजमी ने बताया कि  इस दौरान सब-स्टेशन के ब्रेकर बदले गए। सब-स्टेशन बंद होने से भीमनगर, शाहबेरी, दादरी, चिपियाना, डूंडाहेड़ा और औद्योगिक क्षेत्र के कुछ ब्लाक में बिजली सप्लाई बंद रही। ब्रेकर पुराने हो जाने के कारण इनके खराब होने का खतरा बना हुआ है। दो बजे तक मेंटेनेंस का काम पूरा कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed