{"_id":"6a63cae4249db0b6830385c5","slug":"power-supply-to-30000-consumers-to-be-disconnected-starting-august-1st-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-21834-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 30 हजार उपभोक्तओं के एक अगस्त से कटेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 30 हजार उपभोक्तओं के एक अगस्त से कटेगी बिजली
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीएचए क्षेत्र के 30 हजार बकायेदारों पर 20 करोड़ से अधिक बकाया है। ऐसे उपभोक्ताओं का एक अगस्त से बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। ऊर्जा निगम की टीम कनेक्शन कटाने के साथ ही बकाया राशि भी वसूलेगी और इसके लिए विशेष टीमें गठित की हैं।
ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित कुमार झा ने बताया कि उनके क्षेत्र के 30 हजार उपभोक्ताओं पर 20 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। समय पर बिल जमा कराने के लिए एक पांच सदस्यों की विशेष टीम गठित की गई है। टीम उपभोक्ताओं को मैसेज कॉल व अन्य माध्यम से बकाया राशि जमा करने की अपील कर रही है। टीम में एसडीओ, जेई, लाइन मेन समेत दो अन्य सदस्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई से पहले सभी उपभोक्ताओं बकाया राशि जमा कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। अगर समय पर बिल जमा नहीं किया। तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।