फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Power outage for 36 hours; peace during the day and sleep at night have vanished.

Ghaziabad News: 36 घंटे से बिजली गुल, दिन का चेन और रात की नींद हुई गायब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Power outage for 36 hours; peace during the day and sleep at night have vanished.
साहिबाबाद। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में बिजली कटौती ने लोगों का दिन का चैन और रात की नींद छीन ली है। 36 घंटे से कॉलोनी में बिजली गुल है। लोगों का आरोप है कि चार घंटे आई तो वह भी ट्रिपिंग ओर वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। वहीं, बड़ी बात यह है कि कटौती बदस्तूर जारी है, लेकिन बिल में कोई कमी नहीं है। बिल अभी भी पांच हजार के पार ही आ रहा है।आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने बताया कि कॉलोनी में आए दिन बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया है। लोगों ने रात और दिन दोनों से समय बिजली घर पर ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रर्दशन किया। अधिकारियों से शिकायत की, इसके बाद नया ट्रांसफार्मर कॉलोनी में लगाया गया। रोस्टर भी बनाया गया। इस रोस्टर के अनुसार आपूर्ति हो लेकिन फिर दो दिन से वही स्थिति बनी हुई। थोड़ी सी तेज हवा चलते ही आपूर्ति बंद हो जाती है।
विज्ञापन


अधिकारी फोन बंद कर सोते हैं चैन से
निवासी राज ने बताया कि 1912 हेल्पलाइन से लेकर कॉल पर अधिकारी जवाब नहीं देते हैं। कॉलोनी में पूरी रात बिजली गुल रही। अधिकारी फोन बंद करके चैन की नींद सोते हैं। रात में बिजली कटौती का सिलसिला शुरू हो जाता है।
विज्ञापन


पूरे महीने में बिजली ज्यादातर गुल रही बिल छह हजार रुपये
निवासी अशोक पांडे ने बताया कि कॉलोनी में बिजली आए दिन गुल हो रही है, लेकिन बिजली के बिल में कोई कटौती नहीं है। 16 मई को 1387 रुपये बिजली का बिल आया, लेकिन दस जून को 6072 रुपये है। बिजली कटौती तो है, लेकिन बिल में नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रिपिंग से परेशान रहे लोग

वसुंधरा, राजेंद्र नगर और साहिबाबाद समेत आसपास के कई इलाकों में भी ट्रिपिंग की समस्या सामने आई। बार-बार बिजली आने-जाने से उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ा। वसुंधरा सेक्टर-5,10,11, इंदिरापुरम, टीलामोड़, भोपुरा समेत दस अधिक इलाकों में एक से दो घंटे आपूर्ति बाधित रही।

-----
आंधी की वजह से फीडर बंद कर दिया जाता है। बिजली घर से बिजली आपूर्ति सामान्य है। अगर बिल में किसी प्रकार की आपत्ति है तो उसे निग ठीक कराएगा।- बृजमोहन, एसडीओ, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed