फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Power out for six hours in Kailabhatta; residents left without water

Ghaziabad News: कैलाभट्ठा में छह घंटे गुल रही बिजली, पानी को तरसे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Power out for six hours in Kailabhatta; residents left without water
गाजियाबाद। शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति को लेकर ऊर्जा निगम भले ही लाख दावे कर ले, लेकिन सप्लाई हो नहीं पा रही है। बृहस्पतिवार को उपमुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम दौरान जिले में बिजली की आपूर्ति में सुधार का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा सरकार में बिजली व्यवस्था दुरुस्त हुई है, लेकिन शुक्रवार को कैलाभट्ठा इलाके में करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

कैलाभट्ठा निवासी अकरम ने बताया कि सुबह करीब सात बजे इलाके की बिजली गुल हो गई। जो दस बजे के बाद शुरू हुई। इसके बाद 15-15 मिनट करके करीब तीन घंटे विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। सुबह के समय हुई कटौती के चलते इलाके के लोगों को पेयजल की समस्या से भी जूझना पड़ा। उन्होंने बताया कि रोजाना फॉल्ट के नाम पर इलाके में दो से तीन घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। इसको लेकर अधिकारियों को फोन करो तो वह लाइन में खराबी की बात कहते हैं। इलाके की रहने वाली मेहरूनिशा ने बताया कि सुबह के समय बिजली कटौती से सबसे अधिक समस्या पेयजल को लेकर हुई। पानी नहीं मिलने की वजह से पूरे दिन का दैनिक कार्य प्रभावित रहा। पीने के लिए बाहर से पानी खरीदकर लाना पड़ा।
विज्ञापन

पटेलनगर, नंदग्राम, नूरनगर, अर्थला समेत अन्य कई इलाकों में पूरे दिन बिजली की आवाजाही बनी रही। इस संदर्भ में जोन तीन के मुख्य अभियंता बृजेश सिंह ने बताया कि फाल्ट होने पर ही संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति बाधित होती है। फाल्ट की सूचना मिलने पर उसे तत्काल दुरुस्त करा आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। उपभोक्ताओं की समस्या के लिए खोले गए कंट्रोल रूम में शिकायत मिलने पर तत्काल समाधान करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed