फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Power line snaps and falls on car; major accident averted.

Ghaziabad News: कार के पर बिजली का तार टूट कर गिरा, बड़ा हादसा बचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Power line snaps and falls on car; major accident averted.
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन में 80 फुटा रोड पर शुक्रवार देर रात 12:30 बजे 33 केवी लाइन का तार अचानक चिंगारी और धमाके के साथ 11 केवी लाइन पर गिरा और उसके नीचे खड़ी कार पर गिर गया। गनीमत रही की उस दौरान कोई व्यक्ति सड़क पर नहीं जा रहा था। हादसे के दौरान बिजली आपूर्ति चालू थी, लेकिन ऑटोमेटिक बिजली कट होने की वजह से तार टूटते ही बिजली कट गई थी।
विज्ञापन

स्थानीय सुनील ने बताया कि रात में हाइटेंशन लाइन इस तरह टूटना निगम की लापरवाही साफ दिख रही है। अगर समय रहते निगम जर्जर लाइन ठीक करा देता तो ऐसे हादसे बार-बार न हो। अगर तार दिन में गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, ऊर्जा निगम के एसडीओ भुवन वर्मा ने बताया कि 33 केवी लाइन का तार टूटकर 11 केवी की लाइन पर गिर गया, इससे तार टूटा, लेकिन आपूर्ति बाधित नहीं हुई है। दूसरे ट्रांसफार्मर से आपूर्ति चालू करा दी। वहीं, तुलसी निकेतन, इंद्रप्रस्थ, राजेंद्र नगर समेत अन्य इलाकों में बिजली से लोग परेशान रहे। तुलसी निकेतन निवासी रमेश ने बताया कि सुबह पांच बजे से करीब नौ बजे तक बिजली नहीं आई और लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। वहीं, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में भी दिन-रात में करीब चार घंटे की बिजली कटौती हुई। लोगों का कहना है कि बिजली कटौती ने परेशान कर दिया है। बारिश हो या न हो कटौती होनी जरूरी है। वहीं, राजेंद्र नगर में बार-बार कटौती से लोग परेशान रहे। ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि मौसम सही होने की वजह से ओवरलोडिंग की समस्या कम आ रही है, इसकी वजह से इलाके में बिजली कट भी नहीं हो रहा है। सभी जगह आपूर्ति सामान्य है। कहीं मरम्मत कार्य के चलते ही शटडाउन लिया होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed