{"_id":"69a34c1e35c109289107820c","slug":"power-failure-due-to-zero-balance-in-prepaid-smart-meter-scuffle-at-power-station-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-833629-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: प्रीपेड स्मार्ट मीटर में शून्य बैलेंस होने पर गुल हुई बिजली, बिजलीघर पर हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: प्रीपेड स्मार्ट मीटर में शून्य बैलेंस होने पर गुल हुई बिजली, बिजलीघर पर हाथापाई
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में करीब एक लाख से ज्यादा प्रीपेड स्मार्ट मीटर में शून्य बैलेंस होते ही शनिवार दोपहर बाद अचानक बिजली आपूर्ति बंद होने से कई इलाकों में अफरातफरी मच गई। बिजलीघरों पर पहुंचे उपभेक्ताओं ने हंगामा किया। वहीं, वैशाली में बिजलीघर पर उपभोक्ताओं और बिजली कर्मचारियों के बीच हाथापाई हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। बकाया नहीं जमा करने पर पांच किलोवाट से अधिक लोड वाले उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा। त्योहार के बीच बिजली कटने से घरों और प्रतिष्ठानों में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों का कहना है कि उनके प्रीपेड में बैलेंस होने के बाद भी कनेक्शन काट दिए गए।
बिजली विभाग की ओर से साफ किया गया है कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर प्रणाली पूरी तरह ऑटोमेटेड है। जैसे ही उपभोक्ता के खाते में बैलेंस शून्य होता है, आपूर्ति स्वतः बंद हो जाती है। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें बैलेंस समाप्त होने की समय पर सूचना नहीं मिली जिससे शाम के समय अचानक अंधेरा छा गया।
-- -
पांच किलोवाट से अधिक लोड वालों पर सख्ती
ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ज्यादातर उन्हीें के कनेक्शन कटे हैं जिनका पांच किलोवाट से अधिक लोड हैं। प्रीपेड मीटर लगने के बाद बकाया जमा नहीं करने से मीटर रीडिंग माइनस में चली गई थी। ऐसे उपभोक्ताओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इन श्रेणी के उपभोक्ताओं में बकाया राशि अधिक होने की शिकायतें सामने आई थीं। ऐसे में प्रीपेड व्यवस्था लागू होने के बाद बकाया खत्म करने और नियमित भुगतान सुनिश्चित करने के लिए सख्ती की जा रही है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह कदम राजस्व सुधार और लाइनलॉस कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है। हालांकि अचानक आपूर्ति बंद होने से व्यापारियों और घरेलू उपभोक्ताओं में नाराजगी है।
विज्ञापन
त्योहार के चलते शाम को जोड़े जा रहे कनेक्शन
ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि त्योहार को देखते हुए विभाग ने राहत देते हुए निर्देश जारी किए हैं कि जिन उपभोक्ताओं ने तत्काल रिचार्ज कराया है, उनके कनेक्शन प्राथमिकता के आधार पर जोड़े जाएं। कई इलाकों में शाम के समय तकनीकी टीमों को तैनात कर आपूर्ति बहाल कराई गई। वहीं, उपभोक्ताओं का कहना है कि बैलेंस समाप्त होने से पहले स्पष्ट और बार-बार अलर्ट भेजे जाएं, ताकि ऐसी स्थिति से बचा जा सके।
-- --
तीनों जोनों में 35 करोड़ से ज्यादा का बकाया
गाजियाबाद जनपद में करीब 202,742 प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगे हैं। इनमें से जोन एक में करीब 60 हजार, जोन दो में 53,799, जोन तीन में 68,970 प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगे हैं। इनमें मीटर लगने के बाद कभी पैसा जमा न करने वालें की संख्या 50 हजार से ज्यादा है। इससे रीडिंग निगेटिव में चली गई। ऐसे उपभोक्ताओं की निगरानी की जा रही थी। तीनों जोनों में 35 करोड़ का माइनस चल रहा है। बकाया नहीं जमा करने पर पिछले तीन दिनों से बैलेंस शून्य में चल रहा था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वैशाली में 200 घरों का कटा कनेक्शन, ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से हाथापाई
साहिबाबाद। प्रीपेड मीटर का बकाया होने पर शनिवार शाम वैशाली सेक्टर-1, 2 और 3 स्थित सैकड़ों घरों में अंधेरा छा गया। बिजली आपूर्ति बाधित होते ही लोग सड़क पर आ गए। ऊर्जा निगम कार्यालय में फोन किया तो मालूम चला कि बकाया होने की वजह कनेक्शन काटे गए हैं। कुछ लोग अपनी शिकायत लेकर सेक्टर 16 स्थित ऊर्जा निगम कार्यालय पहुंचे, लेकिन तब भी उपभोक्ताओं के कनेक्शन नहीं जुड़े। ऊर्जा निगम अधिकारियों का कहना है कि शिकायत लेकर पहुंचे लोगों ने वहां मौजूद कर्मचारियों से हाथापाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। सोसायटी के एओए के सचिव अभिषेक ने बताया कि बहुत से लोगों के मीटर में 1400 से 2000 रुपये तक का प्री-पेड बैलेंस होने के बावजूद कनेक्शन काटे गए। लोगों ने नाराजगी है। ऊर्जा निगम कार्यालय पर कनेक्शन जोड़ने की मांग करते रहे लेकिन देर रात तक कनेक्शन नहीं जोड़े गए। जोन तीन के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अमित कुमार ने बताया कि जिन भी लोगों के कनेक्शन काटे गए उन सभी का बिल पांच-छह माह से बकाया था। सभी का प्रीपेड बिल निगेटिव में जा रहा था। लोगों का कहना है कि आगामी पांच दिनों तक त्योहार के चलते बैंक बंद रहेंगी। ऐसे में बिल जमा करने में दिक्कतें सामने आएंगी।