फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Post mortem of 56 dead bodies done in four days

Ghaziabad News: चार दिन में 56 शवों का किया पोस्टमार्टम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Post mortem of 56 dead bodies done in four days
गाजियाबाद। सरकारी चिकित्सकों ने पिछले चार दिन में 56 शवों का पोस्टमार्टम किया है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में शव आए हैं। इन सभी मामलों में मौत की वजह अभी तक साफ नहीं हुई है। इसके लिए डेथ ऑडिट कराया जा रहा है। तीन सदस्यीय कमेटी ऑडिट की रिपोर्ट शनिवार को देगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर गर्मी से मौत का सिर्फ एक मामला बताया गया है।
विज्ञापन

इन 56 में से आधे से ज्यादा मौत सड़क पर हुईं। लू के थपेड़ों के बीच लोग बेहोश होकर गिरे और फिर उठे ही नहीं। चिकित्सक को दिखाया तो पता चला कि मौत हो चुकी है। इसके बावजूद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण लू लगना नहीं बताया गया। शवों की संख्या लगातार बढ़ती चली गई तो स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अफसरों से शासन ने जानकारी मांगी। इस पर सीएमओ ने कमेटी का गठन किया जो एक-एक कर सभी मौतों का ऑडिट कर रही है।
विज्ञापन

इसके लिए आंकड़े तैयार किए गए हैं। 17 से 20 जून तक एमएमजी और संयुक्त अस्पताल में 26 लोग मृत अवस्था में लाए गए। 30 ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा। इनमें से सिर्फ 19 जून को एक मौत गर्मी से होना बताई गई है। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि सभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट ना मिलने के कारण अभी ऑडिट रिपोर्ट नहीं तैयार हो पाई है। शनिवार तक रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी पिछले चार दिनों में अस्पताल में लू के 41 मरीजों का इलाज हुआ है। अप्रैल से लेकर जून तक 1015 मरीज अस्पताल पहुंचे हैं।
पिछले चार पांच दिनों में मौत के आंकड़े बढऩे के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रोजाना लू के मरीजों की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।



पोस्टमार्टम

17 जून 16
18 जून 18

19 जून 17
20 जून 05

-----------



आठ शव का किया पोस्टमार्टम

शुक्रवार को कुल आठ पोस्टर्माटम किए गए, जिनमें से तीन अज्ञात शव शामिल हैं। एमएमजी की इमरजेंसी में बृहस्पतिवार रात नौ बजे एक अज्ञात व्यक्ति को भर्ती किया गया था जिसकी मौत हो गई थी। इसके अलावा गालंद ,हापुड़ से मुकेश कुमार(50) रात 11:55 बजे भर्ती हुए थे जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उनको सांस लेने में परेशानी बताई गई थी।




मरीजों की संख्या घटी

तापमान में गिरावट के बाद शुक्रवार को दोनों अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या कुछ कम रही। एमएमजी में जहां रोजाना 1800 के लगभग मरीज आते थे वहीं शुक्रवार को 1361 मरीज पहुंचे जबकि संयुक्त अस्पताल की ओपीडी में 900 की जगह 616 मरीज पहुंचे। इन मरीजों में हीट वेव और डायरिया के मरीजों की संख्या 35 के आसपास ही रही। एमएमजी के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बुखार के मरीज 217 पहुंचे। इसमें कुछ उल्टी-दस्त बुखार के मरीज थे तो कुछ सामान्य बुखार के मरीज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed