{"_id":"64555e10371200a9690ed6b6","slug":"posing-as-a-policeman-at-the-school-gate-a-woman-was-robbed-at-knifepoint-ghaziabad-news-c-30-1-98565-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: स्कूल के गेट पर पुलिसकर्मी बनकर महिला को चाकू के बल पर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: स्कूल के गेट पर पुलिसकर्मी बनकर महिला को चाकू के बल पर लूटा
विज्ञापन
गाजियाबाद। लूटपाट का डर दिखाकर गहने उतरवाकर कागज में रख बदलने वाला गैंग शहर में सक्रिय हो गया है। हाल में गिरोह के बदमाश दो वारदात को अंजाम दे चुके हैं लेकिन पुलिस बदमाशों को पकड़ने में नाकाम दिखाई पड़ रही है। शुक्रवार को भी इसी गिरोह के तीन बदमाशों ने राजनगर एक्सटेंशन में चाकू के बल पर निजी स्कूल की रिसेप्शनिस्ट को स्कूल के गेट पर रोककर लूटपाट होने का डर दिखाकर गहने उतरवाने को कहा। उन्होंने गहने नहीं उतारे तो बदमाशों ने चाकू के बल पर जबरन ढाई लाख के गहने उतरवाए और कागज में रखकर बदल दिए। इसके बाद बाइक से फरार होने लगे तो उन्होंने बाइक पीछे से पकड़ ली लेकिन बदमाशों ने कुछ दूर घसीटा और झटका मारकर गिराकर फरार हो गए।
राजनगर एक्सटेंशन की रिवर हाइट्स सोसायटी निवासी लवलीन यादव एक निजी स्कूल में रिसेप्शनिस्ट के पद पर हैं। लवलीन ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह घर से स्कूल जा रही थीं। स्कूल के गेट पर सुबह करीब 8:55 बजे पहुंची तो तो एक व्यक्ति ने उन्हें मैम कहकर रोका और कहा कि इंस्पेक्टर सर उनसे बात करेंगे। जैसे ही वह इंस्पेक्टर के पास पहुंची तो दोनों लोगों ने उन्हें लूट की वारदात होने का भय दिखाकर गहने उतारने को कहा। इसी बीच उस इंस्पेक्टर ने उन्हें चाकू दिखाया और कहा कि यहां बदमाश इसी तरह से चाकू के बल पर वारदात करते हैं। भरोसा दिलाने के लिए बदमाशों ने उनके स्कूल की एक शिक्षक का भी नाम बताया। मामले में उन्होंने नंदग्राम थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है।
एसीपी नंदग्राम रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। पकडने का किया प्रयास लेकिन भाग गए बदमाश
विज्ञापन
लवलीन ने बताया कि बदमाश जब उनसे गहने उतारने की बात कर रहे थे। इसी बीच बदमाशों ने बाइक सवार एक युवक को रोककर लूट का डर दिखाकर उससे चेन उतरवा ली। ऐसे में उन्होंने अपना सोने का कड़ा और अंगूठियां उतार कर पर्स में रखने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने उन्हें पर्स में रखने के बजाय कागज में रखने को कहा। उन्होंने उस कागज में गहने रखे तो बदमाशों ने नजर बचाकर कागज बदल दिया। शक होने पर उन्होंने कागज खोला तो उसमें कांच के कड़े निकले। इतने में उन्होंने बदमाशों को पकडने का प्रयास किया, लेकिन वह बाइक पर बैठकर भाग निकले।
हाल में हुईं वारदात
29 अप्रैल- सिहानी गेट थाना क्षेत्र में आर्यनगर रोड पर सेवानिवृत एसडीओ सोहनलाल गोयल व उनकी पत्नी से की थी टप्पेबाजी।
एक मई- विजयनगर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर घर लौट रहीं मेनका सैनी से बदमाशों ने गहने उतरवाकर की टप्पेबाजी।