फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Posing as a bank employee, he stole Rs 2.12 lakh from two credit cards

Ghaziabad News: बैंक कर्मचारी बनकर दो क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 2.12 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Posing as a bank employee, he stole Rs 2.12 lakh from two credit cards
कौशांबी। वैशाली सेक्टर चार स्थित अजनारा लैंडमार्क सोसायटी निवासी सुमित चोपड़ा इंडियन न्यूज पेपर सोसायटी (आईएनएस) के कर्मचारी हैं। साइबर ठग ने उन्हें बैंक कर्मचारी बनकर फोन किया और महज कॉल पर ही बिना किसी लिंक भेजे या ओटीपी पूछे फोन हैक कर लिया। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 2.12 लाख रुपये निकाल लिए। सक्रियता दिखाते हुए उन्होंने 12 घंटे के अंदर ही बैंक से शिकायत की। कार्रवाई करते हुए बैंक ने एक एक क्रेडिट कार्ड से कटे 71,652 रुपये वापस दिला दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुमित चोपड़ा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 फरवरी की रात करीब नौ बजे एक फोन कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को अमेरिकन बैंक का कर्मचारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए पूछा। इस पर उन्होंने सहमति जताई थी। कुछ देर बाद कॉलर ने वीडियो कॉल पर बात करने की बात कही। उन्होंने वीडियो कॉल नहीं उठाई और फोन रखकर लेट गए। बताया कि कुछ ही देर में उनके फोन पर मैसेज आने लगे। मैसेज देखा तो पता चला कि उनके एक क्रेडिट कार्ड से 1,41,256 रुपये कट चुके थे और दूसरे क्रेडिट कार्ड से 71,652 रुपये कटने का मैसेज पहुंचा। फोन हैक व साइबर ठगी का अंदेशा होने पर उन्होंने तुरंत फोन बंद कर दिया और दूसरे फोन से दोनों बैंकों के कस्टमर केयर पर फोन कर क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करवाए। बैंक में शिकायत करने के बाद एक निजी बैंक से ट्रांसफर हुई रकम वापस मिल गई। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जिन बैंकों में रकम ट्रांसफर की गई थी उनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed