फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Portal fails to work for scheduled learning license slot; people face inconvenience.

Ghaziabad News: लर्निंग लाइसेंस के लिए मिला स्लॉट पर नहीं चला पोर्टल, परेशान रहे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Portal fails to work for scheduled learning license slot; people face inconvenience.

विज्ञापन
गाजियाबाद। संभागीय परिवहन विभाग का सारथी पोर्टल नहीं चलने से शुक्रवार को कार्यालय पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रुक-रुककर कार्य करने से करीब 600 लोगों के आवेदन फंस गए। ऐसे में करीब 60 लोेग स्लॉट मिलने के बाद भी लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके। वहीं पोर्टल नहीं चलने से लाइसेंस संबंधित कार्यों के लिए पहुंचने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

लाइसेंस बनवाने के लिए आए आलोक उपाध्याय ने बताया कि वह दो दिन से लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आ रहे हैं, लेकिन स्लॉट बुकिंग होने के बाद भी पोर्टल नहीं चला। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। वहीं, सौरभ ने बताया कि उनका स्थायी लाइसेंस बनना था, लेकिन सर्वर नहीं चलने के कारण अभी तक उनका स्लॉट बुक नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सर्वर डाउन होने के कारण पूरे प्रदेश में समस्या बनी हुई है। उच्चाधिकारियों क इसकी जानकारी दी जा चुकी है। सारथी पोर्टल के जरिए ही लर्निंग और परमानेंट डीएल, आरसी, नए वाहनों के पंजीकरण समेत अन्य कई कार्य रुके हुए हैं। विभिन्न तरह के कार्य के लिए रोजाना आरटीओ कार्यालय पर सैंकड़ों लोगों का आना होता है। शुक्रवार को परिवहन सारथी पोर्टल के लगातार डाउन होने से उक्त कामों के लिए आए लोगों को भटकना पड़ा।
विज्ञापन

-----
बोले लोग
लाइसेंस के लिए स्लॉट बुक कराकर शुक्रवार को कार्यालय पहुंचे तो पता चला की पोर्टल नहीं चल रहा है तो बिना काम के ही लौटना पड़ा।- ऋषभ त्यागी, बस अड्डा
-----
आरसी में नंबर अपडेट कराने के लिए शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय पहुंचा तो पहले से वहां जाकर पता चला कि पोर्टल अपडेट होने के कारण चल नहीं रहा है।-आशीष सिंघल
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
एनआईसी की ओर से पोर्टल के अपडेट करने का काम किया जा रहा है और इससे प्रदेशभर में समस्याएं आ रही है। अभी मंगलवार तक लोगाें को परेशानी होगी।-अशोक श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रशासन
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed