फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Poor relief from the cold will, the administration purchased blankets

गरीबों को ठंड से मिलेगी राहत, प्रशासन ने खरीदे कंबल

Tue, 13 Dec 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 13 Dec 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Poor relief from the cold will, the administration purchased blankets
कंपकंपाती ठंड - फोटो : अमर उजाला

ठिठुरती सर्दी में अब गरीबों को राहत मिलेगी। खुले आसमान के नीचे सोने वाले गरीब लोगों के लिए प्रशासन ने कंबल खरीद का काम पूरा कर लिया है। लखनऊ की गंगोत्री नामक संस्था से जिला प्रशासन ने 4286 कंबल खरीदे हैं। इसके लिए संस्था को 15 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है।

विज्ञापन


खास बात यह है कि प्रशासन ने विगत साल 374 रुपये प्रति कंबल के हिसाब से खरीद की थी। इस बार 24 रुपये प्रति कंबल सस्ता मिला है।डीएम निधि केसरवानी ने बताया कि कंबल खरीदने के साथ ही इन्हें तीनों तहसीलों में वितरण के लिए भिजवा दिया गया है। मोदीनगर और लोनी तहसील के लिए 1428-1428 की संख्या में कंबल भेजे गए हैं।
विज्ञापन


जबकि गाजियाबाद सदर तहसील क्षेत्र में 1430 कंबलों का वितरण कराया जाएगा। डीएम ने बताया कि कंबल खरीद से पूर्व सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं थीं। कंबल के सैंपल की जांच निट्रा से कराई गई थी। वहां से ओके रिपोर्ट आने के बाद ही कंबल खरीद का काम किया गया। विगत वर्ष के मुकाबले इस बार प्रति कंबल 24 रुपये सस्ता पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में उतने ही निर्धारित बजट में इस बार ज्यादा कंबल खरीदे गए हैं। डीएम का यह भी कहना है कि इसके बावजूद भी अगर कंबलों की आवश्यकता पड़ती है तो शासन से बजट की मांग की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि तीनों ही तहसील क्षेत्र में कंबल वितरण का कार्य भी शुरू करा दिया गया है।


अब तक 286 कंबल जरूरतमंदों के बीच वितरित भी कराए जा चुके हैं। बता दें कि विगत वर्ष जिला प्रशासन ने खादी ग्रामोउघोग नामक संस्था से 374 रुपये प्रति कंबल के हिसाब से खरीद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed