फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Poonam was upset with her husband for hiding the details of her first marriage and harassed the children daily

Ghaziabad News: पहली शादी-बच्चों की बात छिपाने पर पति से खफा थी पूनम, बच्चों को रोज करती थी प्रताड़ित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
Poonam was upset with her husband for hiding the details of her first marriage and harassed the children daily
पहासू पुलिस को गिरफ्त में सौतेली मां पूनम। संवाद
पहासू। सुरजावली गांव में बुधवार शाम ढाई साल की मासूम काव्या की हत्या के पीछे सौतेली मां की नफरत और पति का छिपाया गया अतीत सामने आया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी पूनम पति विनोद की पहली शादी और बच्चों की जानकारी छिपाने से खफा थी। चार माह पूर्व विनोद जब अपने दोनों बच्चों को घर लाया, तो पूनम का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने मासूमों को पताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सुरजावली गांव निवासी विनोद नोएडा स्थित निजी ट्रैवल्स एजेंसी में चालक की नौकरी करता था। विनोद ने बताया कि वर्ष 2016 में उन्होंने हरदोई जनपद के संडीला निवासी मंजू के साथ विवाह किया था। मंजू और विनोद के दो बच्चे थे। इसमें छह साल का विराट और ढाई साल की काव्या थी। विनोद के अनुसार पहली पत्नी मंजू मानसिक रूप से बीमार थी। वह उनको छोड़कर चली गई थी। इसके बाद वर्ष 2024 में उन्होंने जनपद अलीगढ़ के मेमड़ी गांव निवासी पूनम के साथ शादी की थी।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को परिजनों ने विनोद को फोन कर जानकारी दी कि पूनम ने काव्या की पिटाई की है, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। पीड़ित तुरंत घर आया और परिजनों के साथ काव्या को लेकर पहासू के निजी अस्पताल पहुंचा। जहां से काव्या को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर खुर्जा के कैलाश अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी पूनम अक्सर उनके बच्चे विराट व काव्या की पिटाई करती थी। इसी तरह बुधवार को भी बच्चों की पिटाई की, जिसमें काव्या ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया। पीड़ित विनोद ने मामले में पूनम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे के बाद पोस्टमार्टम हाउस से बच्ची का शव गांव पहुंचा। बच्ची का शव पहुंचते ही परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। पांच वर्षीय मासूम विराट भी अपनी छोटी बहन का शव देख बिलख पड़ा। बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया है।
विनोद के भाई लोकेंद्र ने बताया कि पूनम की जब शादी हुई थी तो उस वक्त उसे पहली शादी की जानकारी नहीं थी। कुछ दिनों बाद विनोद की पहली शादी की जानकारी मिली तो वह भड़क गई। लगभग चार महीने पहले विनोद दिल्ली में मंजू के पास से अपने बच्चों को लेकर गांव आ गया। जब पूनम को बच्चों की जानकारी मिली तो वह और नाराज हुई। तब से पूनम घर में क्लेश करती और बच्चों को प्रताड़ित करने लगी। कई बार घर में विवाद भी होता था तो वह यही कहती थी कि विनोद ने बच्चों के आने के बाद उसको महत्व देना कम कर दिया है।
पड़ोस में रहने वाली महिलाओं ने भी बताया कि पूनम का व्यवहार मिलनसार नहीं था। वह अक्सर दोनों बच्चों को घर में बंद रखती थी और दरवाजे पर बैठी रहती थी। बच्चों के खेलने या हंसने पर गुस्सा करती और पिटाई करती थी। काफी बार ग्रामीणों व परिवार के लोगों ने बच्चों को बचाया था। पूनम किसी से बोलचाल भी नहीं रखती थी।

जेठ सुनील की नातिन ने देखा था महिला की क्रूरता को

विनोद के बड़े भाई सुनील की नातिन ने पूनम की क्रूरता को अपनी आंखों से देखा था। देखकर वह इतना डर गई थी कि बताने में भी हिचकिचा रही थी। सुनील ने बताया कि जब विराट रोते हुए घर से बाहर आया था तो छह वर्षीय उनकी नातिन बाहर खेल रही थी। विराट ने पहले नातिन को रोने का कारण बताया। इसके बाद अपने चाचा के पास गया। छह वर्षीय बच्ची ने देखा था कि पूनम पहले वाइपर से जमीन पर गिरी पड़ी काव्या को पीट रही थी और शोर मचाने पर उसका चेहरा घुमा रही थी। बच्ची ने बुधवार रात डरते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी।



कोट :

पिता विनोद की तहरीर पर उसकी पत्नी पूनम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूछताछ में पूनम ने बताया कि उसको बच्चों को देखकर गुस्सा आता था, वह सजा के तौर पर उनकी पिटाई कर देती थी। पहले भी बच्चों की पिटाई की थी, लेकिन बुधवार को जानकारी नहीं थी कि बच्ची की मौत हो जाएगी। आरोपी पूनम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। - शशांक श्रीवास्तव, सीओ शिकारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed