फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pollution suffocates people, Loni's condition worsens

Ghaziabad News: प्रदूषण ने घोंटा लोगों का दम, लोनी की हालत खराब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Pollution suffocates people, Loni's condition worsens
साहिबाबाद। जनपद की हवा शुक्रवार को भी (बहुत बुरा) लाल श्रेणी में ही दर्ज की गई। 24 घंटे के अंतराल में महज एक अंक की कमी के साथ गाजियाबाद का एक्यूआई 315 दर्ज किया गया। वहीं, लोनी का एक्यूआई शुक्रवार सुबह 400 तक बनी रही जो शाम को 397 दर्ज की गई। हवा की सेहत लगातार खराब होने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई।
विज्ञापन

अधिकारियों की लापरवाही से लोगों को प्रदूषण की समस्या से राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार को दिन भर स्मॉग छाया रहा। चिकित्सकों का कहना है कि बाहर की हवा अभी बुजुर्ग एवं गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में बिना मास्क लगाए सुबह शाम घर से बाहर निकलना बीमार कर सकता है। बीते दो दिन से हवा खराब श्रेणी में है। बृहस्पतिवार को 316 एक्यूआइ दर्ज किया गया था। शुक्रवार को इसमें केवल एक अंक की गिरावट दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जीडीए, नगर निगम, पीडब्ल्यूएडी समेत तमाम विभाग मिलकर भी प्रदूषण के स्तर में सुधार नहीं कर पा रहे हैं। जबकि जिला प्रशासन द्वारा सभी विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। नगर निगम व जीडीए को टूटी सड़कों पर छिड़काव व कूड़ा जलने से रोकने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके बाद भी शहर में कूड़ा भी जल रहा है और सड़कों पर धूल भी उड़ रही है। वहीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को ग्रैप के नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी दी गई है लेकिन बोर्ड की ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं दिखाई दे रही है। 28 अक्तूबर के बाद से प्रदूषण फैलाने वालों पर जुर्माना तक नहीं लगाया जा रहा हैै।
विज्ञापन

---
शुक्रवार को चारों स्टेशनों का एक्यूआई
वसुंधरा 339

इंदिरापुरम 251
संजय नगर 273

लोनी 397
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed