{"_id":"6b05cb38c1e82751a30fb845","slug":"pollution-is-causing-increased-irritability-fatigue-and-headaches-shahibabad-news-c-30-gbd1036-1028806-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: प्रदूषण बढ़ा रहा चिड़चिड़ाहट, थकान और सिरदर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: प्रदूषण बढ़ा रहा चिड़चिड़ाहट, थकान और सिरदर्द
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रदूषण का बढ़ता स्तर लोगों की सेहत के साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य और व्यवहार पर भी असर डाल रहा है। वातावरण में घुली धूल, धुआं और जहरीले कणों के संपर्क में आने से लोगों में चिड़चिड़ापन, थकान, सिरदर्द, सर्दी-जुकाम, एलर्जी, बुखार व सांस संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। एमएमजी अस्पताल, संयुक्त अस्पताल संजयनगर और डूडाहेड़ा में इन दिनों रोजाना 200 से 250 मरीज इस तरह की समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं।
एमएमजी अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आरसी गुप्ता के अनुसार, प्रदूषण के कारण सांस के जरिये शरीर में पहुंचने वाले सूक्ष्म कण श्वसन तंत्र में जलन और सूजन पैदा कर सकते हैं। इससे खांसी, गले में खराश, सिरदर्द और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। पहले से अस्थमा, एलर्जी और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए संतुलित खानपान, पर्याप्त पानी और नियमित नींद जरूरी है।
मनोचिकित्सक डॉ. साकेत नाथ तिवारी का कहना है कि लगातार खराब वायु गुणवत्ता का असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। प्रदूषण के कारण नींद प्रभावित होने, शारीरिक असहजता और तनाव की स्थिति में व्यक्ति चिड़चिड़ापन, बेचैनी और मानसिक थकान महसूस कर सकता है। लंबे समय तक ऐसी स्थिति रहने पर काम करने की क्षमता और एकाग्रता भी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में पर्याप्त नींद, नियमित दिनचर्या और तनाव से बचाव जरूरी है।
विज्ञापन
-- --
होने वाली परेशानियों के कारण
- हवा में मौजूद पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे सूक्ष्म कणों का फेफड़ों तक पहुंचना।
- वाहनों और औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले धुएं के संपर्क में रहना।
- धूल और धुएं से आंख, नाक और गले में जलन व एलर्जी होना।
- प्रदूषण के कारण नींद की गुणवत्ता प्रभावित होना और मानसिक तनाव बढ़ना।
- पहले से सांस और एलर्जी संबंधी बीमारी से पीड़ित लोगों की परेशानी बढ़ना।
-- --
बचाव के पांच जरूरी उपाय
- वायु गुणवत्ता खराब होने पर सुबह और शाम की सैर व खुले में व्यायाम से बचें।
- बाहर निकलते समय अच्छी गुणवत्ता वाला एन-95 मास्क पहनें।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और फल, हरी सब्जियां तथा पौष्टिक भोजन लें।
- घर में धूल जमा न होने दें। धूम्रपान और कचरा जलाने से बचें।
- सांस लेने में परेशानी, लगातार बुखार या सिरदर्द होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।