{"_id":"5902497e4f1c1bbc62c0ce6c","slug":"politics-stunts-over-charter-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद के आरोपों को बताया राजनीतिक स्टंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद के आरोपों को बताया राजनीतिक स्टंट
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद
Updated Fri, 28 Apr 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
जय शिवसेना
- फोटो : demo pic
जय शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित आर्यन ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया। उन्होंने पार्षद के खुलासे को राजनीतिक स्टंट बताया। अमित आर्यन ने प्रेस वार्ता में पार्षद राजेंद्र त्यागी पर आरोप लगाया कि
विज्ञापन
वह समय-समय पर जीडीए व नगर निगम व अन्य संस्थाओं पर घोटाले सिद्ध करने का कार्य तो करते हैं, लेकिन प्रेसवार्ता के बाद वे शांत हो जाते हैं। ऐसा लगता है कि वह केवल अपनी राजनीतिक पब्लिसिटी के लिए यह कार्य करते हैं या फिर घोटालों को खोलकर इन की आड़ में अपना कोई उद्देश्य की पूर्ति करना चाहते हैं।
विज्ञापन
उधर, पार्षद राजेंद्र त्यागी ने कहा कि आरोप निराधार है। हमने किसी भी लड़ाई को स्थानीय स्तर से लेकर हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट तक लेकर गए हैं। कई मामलों में सफलता भी मिली है। हमारी याचिका पर ही हाईकोर्ट ने डंपिंग ग्राउंड मामले में नगर निगम के पक्ष में फैसला दिया था।
विज्ञापन