{"_id":"6a2c6ab52bf45d3e790a9155","slug":"polio-virus-alert-cmo-conducts-surprise-inspection-of-stp-and-survey-drive-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-907788-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो वायरस अलर्ट : सीएमओ ने एसटीपी और सर्वे अभियान का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो वायरस अलर्ट : सीएमओ ने एसटीपी और सर्वे अभियान का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
एसटीपी का निरीक्षण करते सीएमओ सचिन वैश्य । स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
गाजियाबाद। डूंडाहेड़ा स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के पानी में वैक्सीन डेराइव्ड पोलियो वायरस (वीडीपीवी) मिलने के मामले में शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सचिन चंद वैश्य ने एसटीपी का निरीक्षण किया। सीएमओ ने डूंडाहेड़ा एसटीपी पहुंचकर अधिकारियों से मानचित्र के माध्यम से पूरे ड्रेनेज सिस्टम की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने वायरस प्रभावित क्षेत्र, हाई रिस्क एरिया और आसपास स्थित स्वास्थ्य केंद्रों की तैयारियों की भी समीक्षा की।
इसके बाद सीएमओ ने विजय नगर-2 क्षेत्र की सुदामापुरी कॉलोनी पहुंचकर घर-घर चल रहे सर्वे अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वे टीमों की कार्यप्रणाली परखी और स्थानीय लोगों से स्वास्थ्य सुविधाओं व सर्वे की गुणवत्ता के बारे में फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान आशा कार्यकर्ता और यूनिट प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पुष्पक माहेश्वरी क्षेत्र में सक्रिय मिले। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित विक्रम, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. शिवी अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र और शास्त्रीनगर में सर्वे पूरा
जिले में सर्वे के लिए 107 टीमें लगाई गई हैं, जो घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों का विवरण जुटा रही हैं। शुक्रवार तक बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र और शास्त्रीनगर यूनिट का सर्वे पूरा हो गया। सीएमओ ने बताया कि अब तक लगभग 25 000 घरों का सर्वे किया जा चुका है। सर्वे के दौरान 48 ऐसे बच्चे चिह्नित हुए, जिन्हें पिछले पोलियो टीकाकरण अभियान में खुराक नहीं मिल सकी थी। वहीं, 27 बच्चे ऐसे पाए गए, जिन्होंने पिछले दो टीकाकरण राउंड में एक भी डोज नहीं ली थी। उन्होंने बताया कि सर्वे किए गए परिवारों में 2,434 बच्चों को पोलियो की सभी निर्धारित खुराकें मिल चुकी हैं। राज्य स्तरीय निगरानी टीम भी सर्वे की समीक्षा कर चुकी है और अब वापस लखनऊ लौट गई है।
विज्ञापन
28 जून से चलेगा सघन पोलियो टीकाकरण अभियान
टाइप-1 पोलियो वायरस मिलने के बाद शासन ने इस बार टीकाकरण अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान की निगरानी के लिए अलग से मॉनिटरिंग टीम तैनात की जाएगी ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 28 जून से शुरू होने वाले सघन अभियान में जिले के सात लाख से अधिक बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जाएगी।