{"_id":"688fb87f37044e5709049a1b","slug":"policemen-honored-for-excellent-work-during-kanwar-yatra-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-691861-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कांवड़ यात्रा में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कांवड़ यात्रा में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
विज्ञापन
गाजियाबाद। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, व्यवस्था एवं सहयोग में पुलिस प्रशासन के उत्कृष्ट कार्य के लिए रविवार को राजनगर मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन पी ब्लॉक स्थित कार्यालय पर किया गया।
इस अवसर पर एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा, थाना मधुबन बापूधाम एसएचओ अखिलेश सिंह, एवं संजय नगर चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश बघेल को सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष त्यागी ने कहा कि प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने में जो सक्रियता, सतर्कता और सेवा भाव दिखाया गया है, वह अत्यंत सराहनीय है। समारोह में भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, पार्षद कपिल वशिष्ठ, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, अभिजीत भारद्वाज, मनोज गिरी, भावना जौहरी, गुड्डू चौहान, संजीव गर्ग, अनिल सिंह, समेत अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।